INDvSL, दूसरा टी20: रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड 35 गेंदों में बनाया शतक, भारत ने 260/5 का स्कोर बनाया

इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शतक लगाकर डेविड मिलर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत की तरफ से सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड इससे पहले केएल राहुल (46 गेंद vs वेस्टइंडीज, 2016) के नाम था। रोहित शर्मा ने 43 गेंदों में 118 रनों की धुआंधार पारी खेली और अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 छक्के और 12 चौके लगाये। रोहित ने अपने करियर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक लगाया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इसके अलावा रोहित शर्मा भारत की तरफ से एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। इससे पहले रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था, जिन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में 110 रनों की पारी खेली थी। भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 260/5 का स्कोर बनाया और अंतरराष्ट्रीय टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले भारतीय टीम का एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड 244/4 का था, जो 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में बना था। अंतरराष्ट्रीय टी20 की एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिन्होंने श्रीलंका के ही खिलाफ 2016 में 263/3 का स्कोर बनाया था। रोहित ने अपनी पारी में 10 छक्के लगाये और इस मामले में भी उन्होंने युवराज सिंह (7) के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ा। युवराज ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ और 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड आरोन फिंच (14 vs इंग्लैंड, 2013) के नाम है। रोहित ने 12 चौकों के साथ भी भारतीय रिकॉर्ड बराबर किया। इससे पहले रोहित शर्मा (vs दक्षिण अफ्रीका, 2015) और केएल राहुल (vs वेस्टइंडीज, 2016) ने एक पारी में 12 चौके लगाये थे। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड 14 चौकों का है जो हर्शल गिब्स (vs वेस्टइंडीज 2007, आरोन फिंच (vs भारत, 2013) और ग्लेन मैक्सवेल (vs श्रीलंका, 2016) के नाम है। रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 165 रनों की साझेदारी निभाई और यह भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा और शिखर धवन (158 vs न्यूजीलैंड, 2017) के नाम था। इसके अलावा यह अंतरराष्ट्रीय टी20 की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है और इस मामले में विश्व रिकॉर्ड 171* (मार्टिन गप्टिल-केन विलियमसन vs पाकिस्तान, 2016) के नाम है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications