रोहित शर्मा ने किस टीम के खिलाफ लगाए हैं कितने छक्के? ऑस्ट्रेलिया की जमकर की है पिटाई, पाकिस्तान भी नहीं है पीछे

रोहित शर्मा के हर टीम के खिलाफ छक्के
रोहित शर्मा के हर टीम के खिलाफ छक्के

Rohit Sharma Sixes Against All Teams : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। जब तक रोहित शर्मा क्रीज पर रहते हैं, रनों की रफ्तार को धीमी नहीं होने देते हैं। इसकी वजह ये है कि कप्तान रोहित छक्के लगाने में माहिर हैं। इसी वजह से कई बड़े रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा अभी तक छक्कों के मामले में बना चुके हैं। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में भी 300 से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं।

Ad

रोहित शर्मा के पास वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अभी तक रोहित शर्मा वनडे में कुल 331 छक्के लगा चुके हैं और क्रिस गेल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। पहले नंबर पर मौजूद शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रोहित शर्मा को 21 छक्के और लगाने होंगे।

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाए हैं 100 से ज्यादा छक्के

अब हम आपको बताते हैं कि भारतीय कप्तान ने किस टीम के खिलाफ कितने ज्यादा छक्के इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया का नाम सबसे ऊपर है। कप्तान रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 132 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी टीम है जिसके खिलाफ रोहित ने 100 से ज्यादा सिक्स जड़े हैं। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है जिनके खिलाफ रोहित शर्मा ने 88 और श्रीलंका के खिलाफ 86 छक्के जड़े हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 58 इंटरनेशनल सिक्स लगाए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने 50 और इंग्लैंड के खिलाफ 48 छक्के लगाए हैं। इसके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है, जिनके खिलाफ हिटमैन ने 33 छक्के अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 16 छक्के लगाए हैं।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा के नाम वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा वो वनडे में अभी तक तीन दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। इससे अलावा टी20 में भी कई शतक रोहित शर्मा के नाम दर्ज है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications