रोहित शर्मा के आखिरी रणजी मैच में कैसी थी मुंबई की प्लेइंग 11? सूर्यकुमार यादव भी थे शामिल 

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव (Photo Credit_Getty)
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव (Photo Credit: Getty)

Rohit Sharma last Ranji Trophy Match: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने सख्ती दिखाते हुए सभी छोटे-बड़े खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है, जिसके बाद अब टीम इंडिया के तमाम बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी भी रणजी ट्रॉफी में उतरने को तैयार हैं। इसमें एक नाम कप्तान रोहित शर्मा का भी है। हिटमैन रणजी के रण में करीब 10 साल के बाद वापसी करने जा रहे हैं।

मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 23 जनवरी को मुंबई के जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ होने वाले मैच में एक बार फिर घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा के लिए रणजी ट्रॉफी में अपनी लय हासिल करने का अच्छा मौका होगा। ये दिग्गज खिलाड़ी करीब 10 साल बाद रणजी में वापसी कर रहा है। तो चलिए जानते हैं रोहित शर्मा ने आखिरी रणजी मैच कब खेला था और उस मैच में मुंबई की प्लेइंग 11 कैसी थी?

रोहित शर्मा के आखिरी रणजी मैच में सूर्यकुमार भी थे टीम में मौजूद

रोहित शर्मा जिस रणजी मैच में आखिरी बार उतरे थे, वो मैच 7 से 10 नवंबर के बीच 2015 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। जहां मुंबई का सामना उत्तर प्रदेश से हुआ था। इस मैच में मुंबई टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी भी खेलने उतरे थे। तब इनका नाम स्टार खिलाड़ियों में नहीं शामिल थाो साथ ही मौजूदा समय में टीम के कोचिंग स्टाफ के सदस्य अभिषेक नायर भी टीम का हिस्सा थे। वहीं टीम की कमान आदित्य तारे के हाथों में थी।

रोहित शर्मा ने खेली थी 113 रन की पारी

मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए इस रणजी मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की थी। जहां कप्तान आदित्य तारे और अखिल हेरवाडकर ने पारी की शुरुआत की थी। तो वहीं नंबर-3 पर श्रेयस अय्यर खेलने उतरे थे। जबकि रोहित शर्मा चौथे नंबर पर खेले थे। इस मैच में सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए नंबर-5 और अभिषेक नायर सातवें नंबर पर खेले थे। रोहित ने कमाल की पारी खेलते हुए 140 गेंद में 13 चौके और 1 छक्के से 113 रन बनाए थे। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 110 गेंद में 14 चौके और 5 छक्कों की मदद से 137 रन की तूफानी पारी खेली थी।

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 58 रन, सिद्धेश लाड ने 89 और अभिषेक नायर ने भी 42 रन का योगदान दिया था। वहीं लोअर ऑर्डर से शार्दुल और अखिल ने भी फिफ्टी जड़ी थी। इस तरह मुंबई ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 610 के स्कोर पर घोषित की थी। जवाब में उत्तर प्रदेश की पहली पारी 440 रन के स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश को फॉलोऑन दिया गया और खेल खत्म होने तक यूपी ने 1 विकेट पर 140 रन बनाकर मैच को ड्रॉ करवा दिया।

रोहित शर्मा के आखिरी रणजी मैच में मुंबई की प्लेइंग 11

आदित्य तारे (कप्तान), अखिल हेरवाडकर, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, अभिषेक नायर, धवल कुलकर्णी, शार्दुल ठाकुर, बलविंदर संधू, विशाल दाभोलकर

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications