रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाएंगे छक्कों का रिकॉर्ड! पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को छोड़ सकते हैं पीछे

India v England - ICC Men
रोहित शर्मा अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं

Rohit Sharma Sixes Record : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से मैदान में वापसी करने वाले हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से रोहित शर्मा अभी ब्रेक पर हैं लेकिन अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से वो मैदान में वापसी करेंगे। इस दौरान रोहित शर्मा एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। वो छक्कों के मामले में दुनिया के बाकी बल्लेबाजों से आगे निकल सकते हैं।

Ad

रोहित शर्मा अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर हैं। उन्होंने टी20 और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में काफी ज्यादा छक्के लगाए हैं। वनडे फॉर्मेट में अभी तक रोहित शर्मा कुल मिलाकर 323 छक्के जड़ चुके हैं। वो वर्ल्ड क्रिकेट में वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल का रिकॉर्ड

इस लिस्ट में रोहित शर्मा से आगे केवल दो बल्लेबाज क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी हैं।क्रिस गेल ने अपने वनडे करियर में कुल मिलाकर 331 छक्के लगाए थे। जबकि शाहिद अफरीदी के नाम वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कुल 351 छक्के जड़े थे और इस वक्त टॉप पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा को क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 9 छक्के और चाहिए। जबकि शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए रोहित शर्मा को 28 छक्कों की और जरुरत है।

Ad

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में रोहित शर्मा के पास मौका रहेगा कि वो शाहिद अफरीदी के सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। रोहित शर्मा ऐसे प्लेयर हैं जो एक बार अगर मैदान में टिक गए तो फिर 10-15 छक्के भी जड़ सकते हैं। उनके पास पूरी काबिलियत है कि वो श्रीलंका टूर पर ही शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड तोड़ दें।

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 27 जुलाई को होगा। हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर की यह पहली सीरीज होगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। टी20 सीरीज खत्म होने के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications