रोहित शर्मा का इंडोनेशिया में भी दिखेगा जलवा, क्रिकेट प्लेयर्स को दी बड़ी सौगात; जानें पूरा मामला 

vishal
South Africa v India: Final - ICC Men
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा

Rohit Sharma new cricket academy in Indonesia: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। आज की युवा पीढ़ी के लिए रोहित प्रेरणादायक भी बन चुके हैं। इसी साल रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भी अपने नाम किया था। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल भी खेला। हालांकि, खिताब जीतने में टीम सफल नहीं हो पाई थी।

Ad

इसके बाद, रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीत लिया था। वहीं अब भारतीय कप्तान इंडोनेशिया की युवा पीढ़ी को क्रिकेट के प्रति प्रेरित करने जा रहे हैं।

'क्रिक किंगडम' का इंडोनेशिया में हुआ उद्घाटन

भले ही इंडोनेशिया में क्रिकेट का उतना क्रेज न हो लेकिन वहां की युवा पीढ़ी को क्रिकेट के प्रति प्रेरित करने के लिए रोहित शर्मा ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, अब इंडोनेशिया में भी भारतीय कप्तान की क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन हुआ है। इससे ये पता चलता है कि 'हिटमैन' दुनियाभर की युवा पीढ़ी को क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Ad

फैंस दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

रोहित के इंडोनेशिया में क्रिकेट एकेडमी खोलने की खबर पर फैंस की भी प्रतिक्रियाएं आईं, आइए बताते हैं कि किसने क्या कहा:

Ad

(इंडोनेशिया में ज्यादा क्रेज नहीं क्रिकेट का)

Ad

(इंडोनेशिया में रोहित शर्मा का क्रिक किंगडम विश्व स्तर पर युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रेरित करने और उनका पोषण करने की एक शानदार पहल है)

अमेरिका में भी कर चुके हैं उद्घाटन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज ने संयुक्त रूप से मिलकर की थी। अमेरिका में पहली बार आईसीसी का कोई इवेंट देखने को मिला। वहीं, इस टूर्नामेंट से पहले रोहित ने अमेरिका में भी अपनी क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया था। उनकी एकेडमी अमेरिका के कैलिफोर्निया में है।

हाल ही में रोहित शर्मा को श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था। इस सीरीज में भारतीय कप्तान ने कमाल की बल्लेबाजी की थी लेकिन अन्य बल्लेबाज इस सीरीज में फ्लॉप साबित हुए थे। वहीं, रोहित दो अर्धशतक लगाने के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications