भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में चोटिल हो गए थे। इसी वजह से वो दौरे को बीच में छोड़कर भारत वापस आ गए थे। रोहित इस समय परिवार के साथ अपना समय बिता रहे हैं। इस बीच उन्होंने आज रोमांटिक अंदाज़ में अपनी पत्नी रितिका सजदेह को जन्मदिन विश किया है। रितिका आज 35 वर्ष की हो गई हैं। इस खास मौके पर रोहित ने उन्हें विश करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। टीम इंडिया के कप्तान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए, अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी है।रितिका और रोहित शर्मा क्रिकेट जगत के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने करवाई थी। युवी रितिका को अपनी मुँह बोली बहन भी मानते हैं। लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इन दोनों ने 13 दिसंबर, 2015 को सात फेरे लिए थे जिसमें टीम के कई खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। पत्नी के 35वें जन्मदिवस के खास मौके पर रोहित ने इंस्टाग्राम पर छह तस्वीरें साझा की हैं, इन सभी तस्वीरें में दोनों काफी खुश लग रहे हैं।तस्वीरों को साझा करते हुए रोहित शर्मा ने कैप्शन में लिखा,लव यू रितिका सजदेह। View this post on Instagram Instagram Postचोट के चलते दूसरा टेस्ट भी नहीं खेलेंगे रोहित शर्मागौरतबल है कि बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में शुरुआती ओवरों में फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा को अंगूठे में गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे और बल्लेबाजी के दौरान ओपनिंग करने भी नहीं उतरे थे। हालाँकि, इस मैच में रोहित 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और शानदार अर्धशतकीय पारी भी खेली थी लेकिन टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहे थे। इस मैच के बाद वो ट्रीटमेंट के लिए भारत वापस आ गए और तीसरा वनडे नहीं खेला पाए थे।सभी को उम्मीद थी कि रोहित पहले टेस्ट तक फिट हो जायेंगे लेकिन वो पूरी तरह से उबर नहीं पाए थे। वर्तमान समय में भी भारतीय कप्तान चोट से रिकवर नहीं कर पाए। इसी वजह से 22 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से भी वो बाहर हो गए हैं।