रोहित शर्माभारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने देश में कोरोनावायरस के संकट के बीच जागरुकता फैलाने का प्रयास किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से घर पर रहने की अपील की है। रोहित ने इस दौरान मुंबई पुलिस की तारीफ भी की है।देश इस समय कोरोनावायरस की महामारी से जूझ रहा है। कई राज्यों में लॉकडाउन पहले ही बढ़ाया जा चुका है और ऐसा माना जा रहा है कि देशभर में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ सकता है। इस समय में पुलिस 24 घंटे काम कर रही है और कोशिश कर रही है देश में लॉकडाउन का पालन किया जाए। इसी बीच रोहित शर्मा ने उनके प्रयासों की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया है।ये भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने बताया क्यों चाहते हैं भारत-पाक का मैच, कहा- कपिल देव ने नहीं समझी मेरी बातBig round of applause to @MumbaiPolice for working round the ⏰ and making sure every single part of Mumbai is covered. It’s our duty to help them too by doing a little favour- STAY INDOORS pic.twitter.com/xImXoR5hsk— Rohit Sharma (@ImRo45) April 11, 2020रोहित शर्मा ने ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें पुलिस को सड़कों पर चलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ रोहित ने कैप्शन में लिखा है कि चौबीसों घंटे काम करने वाली और मुंबई के हर एक हिस्से को कवर करने वाली मुंबई पुलिस के लिए तालियां। यह हमारा कर्तव्य है कि हम भी उनकी मदद करें। घर पर रहें।बता दें, रोहित शर्मा पहले भी सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोनावायरस के बारे में जागरुकता फैलाने की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इसे लेकर पोस्ट किए हैं और लोगों से घर पर बने रहने की अपील की है।गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में अबतक कोरोनोवायरस के 1761 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 127 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 208 लोग ठीक होकर वापस घर लौट चुके हैं। वहीं, देश के कोरोनवायरस के मामलों की संख्या रविवार को बढ़कर 8356 हो गई है। इनमें से 716 ठीक हो गए हैं जबकि 273 लोगों ने इस वायरस की वजह से दम तोड़ दिया है।