रोहित शर्मा को इस साल भारत का सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न दिया गया है। इसके बाद रोहित शर्मा ने बयान दिया है। अपने फैन्स को धन्यवाद देते हुए रोहित शर्मा ने एक वीडियो जारी किया और कहा कि यह सम्मान मिलना मेरे लिए बड़ी बात है। रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि मैं आगे भी भारत के लिए बेहतर करने की कोशिश करूंगा।अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो जारी करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि यह एक शानदार जर्नी रही और आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। खेल रत्न अवॉर्ड मिलना एक बड़े सौभाग्य की बात है। मैं इसके लिए खुश हूँ। मैं समझता हूँ कि आपके समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। आगे रोहित शर्मा ने कहा कि आप इसी तरह सपोर्ट करते रहें और मैं भारत को गौरवान्वित करने का वादा करता हूँ। हम सभी सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं इसलिए आपको मेरी तरफ से वर्चुअल हग।यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने दिखाया बड़ा दिल, हो रही जमकर तारीफरोहित शर्मा चौथे भारतीय क्रिकेटरभारतीय टीम के खिलाड़ियों को 30 साल में चौथी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला था। रोहित शर्मा को विराट कोहली के दो साल बाद यह पुरस्कार मिला है। रोहित शर्मा के फैन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।Thank you for all your wishes and lots of love. pic.twitter.com/vbKaTbfwd7— Rohit Sharma (@ImRo45) August 22, 2020गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से रोहित शर्मा ने सफेद गेंद क्रिकेट में उम्दा खेल दिखाया है। उन्होंने इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के दौरान पांच शतक जड़े थे। टीम को सेमीफाइनल में मिली पराजय के बाद रोहित शर्मा भावुक भी हो गए थे। टेस्ट क्रिकेट में भी बतौर ओपनर खेलते हुए रोहित शर्मा ने पहले ही मैच में शतक जड़ा था। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में भी उनके नाम चार शतक हैं। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलने के लिए रोहित शर्मा इस समय यूएई में है।