भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मैदान पर अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर हैं। क्रीज पर टिकने के बाद वो इतने बड़े-बड़े शॉट लगाते हैं कि उन्हें 'हिटमैन' कहा जाने लगा। अब रोहित शर्मा ने खुद ये खुलासा किया है कि उनको ये 'हिटमैन' नाम किसने दिया। मुंबई इंडियंस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में उन्होंने इस बात का जिक्र किया है।रोहित ने कहा कि इसका कारण यह हो सकता है कि मेरे नाम रोहित (Rohit) की स्‍पेलिंग में 'Hit' आता है और चूंकि वे पुरुष क्रिकेट से संबंधित हैं इसलिए दोनों को मिलाकर 'Hitman' कर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि जब 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक लगाया था तो उसके बाद स्टार स्पोर्ट्स के प्रोड्क्शन हाउस के एक क्रू मेंबर ने उन्हें हिटमैन कहा था। उसने कहा था कि आप इस भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन हैं। इसके बाद कुछ कमेंटेटर्स ने ये नाम कमेंटरी के दौरान लेना शुरू कर दिया और इस तरह से मैं हिटमैन के नाम से मशहूर हो गया।Who gave @ImRo45 his nickname - Hitman?Find out...📹😋👇#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/zntW7BlNSJ— Mumbai Indians (@mipaltan) May 17, 2019वीडियो में रोहित शर्मा ने अपने पसंदीदा फुटबॉलर का नाम भी बताया। उन्होंने बताया कि जिनेडिन जिडान उनके पसंदीदा फुटबॉलर हैं। इसके अलावा उन्हें आमतौर पर घर का खाना पसंद हैं लेकिन जब कहीं ट्रैवल कर रहे हों तो वे जापानी खाना पसंद करते हैं।गौरतलब है कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगा चुके हैं और ऐसा करने वाले वो विश्व के एकमात्र क्रिकेटर हैं। उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (264) भी बनाया है। हाल ही में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। रोहित इस वक्त भारतीय टीम के साथ 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों में व्यस्त हैं।Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।