रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका दौरे से हुए बाहर, भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका

रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था
रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया था

खबरों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अभ्यास में जुटे भारतीय टेस्ट उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को चोट लगी है, वह दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेन्द्र के सामने बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा को चोट लगने की खबर है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।

क्रिकबज के अनुसार पिछले एक हफ्ते से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अभ्यास कर रहे रोहित को उन अभ्यास सत्रों के दौरान चोट लग गई थी। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या वह तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध होंगे, जिसके लिए उन्हें कप्तान बनाया गया था, लेकिन यह पुष्टि की जा सकती है कि चोट काफी गंभीर है।

भारतीय टीम 16 दिस्मबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो सकती है। इससे पहले खिलाड़ियों को तीन दिन के लिए मुंबई में क्वारंटीन रहना होगा। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तक चीजें साफ़ नहीं हो पाई हैं। आने वाले कुछ दिन में कोई जानकारी सामने आ सकती है।

रोहित शर्मा भारतीय टीम के अहम सदस्य हैं और उनका फिट रहना भी जरूरी था। रोहित और राहुल ने मिलकर इंग्लैंड दौरे पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। दोनों ने कई बार टीम इंडिया को धाकड़ शुरुआत दी और शतक भी जड़ा।

रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए अहम नाम हैं
रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए अहम नाम हैं

दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल वाली पिचों पर खेलने में रोहित सक्षम खिलाड़ी थे। केएल राहुल के साथ बतौर ओपनर वह इंग्लैंड में बेहतरीन रहे हैं।

भारतीय टेस्ट टीम

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा , मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।

स्टैंड बाय खिलाड़ी: नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अर्जन नागवासवाला।

Quick Links

Edited by निरंजन
Be the first one to comment