Rohit Sharma's precious car collection: रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान, ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मोमेंट्स देखे हैं। हाल ही में, भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, जिससे सभी भारतीय बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। इस सफलता के बाद, रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। वे एक लोकप्रिय और सम्मानित खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाइक कलेक्शन के शौक के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन रोहित भी एक अलग शौक रखते हैं। उनका शौक बाइक नहीं, बल्कि कारों का कलेक्शन और पसंद है। View this post on Instagram Instagram Postजब बात आती है उनकी स्पेशल कारों की, तो रोहित शर्मा का कार कलेक्शन भी कमाल का है। उनके पास कई लक्जरी कारें हैं, जो उनकी पसंद हैं। इनमें से कुछ कारें वो खुद इस्तेमाल करते हैं और कुछ कोलेक्टर्स आइटम के रूप में रखते हैं। इसके अलावा, रोहित शर्मा की कार प्रेफरेंस और उनकी पसंद कमाल की है।रोहित शर्मा की ये हैं टॉप 3 स्पेशल कारें1. मर्सिडीज-बेंज एस-क्लासरोहित शर्मा के पास है मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास जोकि एक बेहतरीन लग्जरी सेडान कार है। मर्सिडीज एक जर्मन ब्रांड है और जर्मन निर्माता इस S-Class के दो वर्जन - S350d और S450 बनता है। आपको बता दें, रोहित शर्मा के पास S350d है, जिसमें 2.9-लीटर इनलाइन 4 डीजल इंजन है। यह इंजन 282 bhp का पावर और 600 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैडल शिफ्टर्स के साथ जुड़ा हुआ है।2. लैम्बोर्गिनी उरुसरोहित शर्मा के पास एक लैम्बोर्गिनी है। लेकिन परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना उन्होंने पावर-पैक एसयूवी, उरुस को चुना है। लैम्बोर्गिनी की यह SUV एक स्पेशल 0264 नंबर के साथ रजिस्टर्ड है। रोहित शर्मा अक्सर इस कार के साथ नज़र आ जाते हैं और ऐसा मन जाता है की बाकि कारों में ये कार रोहित की पसंदीदा है। View this post on Instagram Instagram Post3. रेंज रोवररोहित शर्मा के लिए उनकी ये कार “रेंज रोवर” काफी प्रिये है। उनके पास एक HSE LWB मॉडल है, जिसमें 3-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन लगा है। यह इंजन अधिकतम 346 bhp का पावर और 700 Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।