रोहित ने पत्नी रितिका सजदेह को बताया मैनेजर , रितिका ने मांगी सैलरी

cricket cover image

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह हमेशा ही अपने पति की हौंसला अफ़ज़ाई करती नज़र आती हैं। मैच के दौरान रितिका अक्सर अपने पति रोहित को चीयर करती नजर आती हैं। वहीं रोहित भी अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय कई बार रितिका को दे चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में दोहरा शतक लगाने के बाद रोहित ने मैदान में रितिका को फ्लाइंग किस भी किया था। जब रितिका उनके साथ मौजूद नहीं होती तो उन्हें उनकी काफी कमी खलती है। रोहित अक्सर सोशल मीडिया पर रितिका के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रोहित ने रितिका को बिना बताए एक तस्वीर ली, इस दौरान वह अपने लैपटॉप पर काम कर रहीं थीं। इस तस्वीर को रोहित ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में लिखा " मैनेजर से शादी करने के ये नुकसान हो सकते हैं।" इसके जवाब में रितिका ने मज़ाकिया अंंदाज़ में लिखा "सैलेरी के बारे में क्या ख्याल है। वहीं युवराज सिंह ने इन दोनों के बातचीत के दौरान जवाब में मुस्कुराती हुई इमोजी कमेंट की। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा "प्रोपर काम करना इसे कहते हैं।"

Ad

पिछले दिनों रोहित शर्मा ने बताया था कि जब रितिका उनके साथ मौजूद नहीं होती तो उन्हें उनकी काफी कमी खलती है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच के दौरान उन्होंने रितिका को खासा मिस किया था। रितिका को याद करते हुए रोहित ने आगे कहा था कि उनकी पत्नी उनके खेल पर बारीक नजर रखती हैं और वो जानते हैं कि उनकी वाइफ यहां ना होते हुए भी टीवी पर इस मैच को देख रही होगी। बता दें कि शादी से 6 साल पहले से ही रोहित और रितिका एक-दूसरे को जानते थे, रितिका रोहित की मैनेजर हुआ करती थीं जो उनके लिए सारे प्रबंध करती थीं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications