श्रेयस अय्यर को स्टेज पर बुलाने के लिए रोहित शर्मा ने दिखाया अपना खास डांस मूव, MI ने मजेदार वीडियो किया शेयर 

Photo Credit: Mumbai Indians Instagram Snapshots
Photo Credit: Mumbai Indians Instagram Snapshots

Rohit Sharma Dance Move Video: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं सालगिरह को सेलिब्रेट किया जा रहा है। रविवार को इस सेलिब्रेशन में भारतीय क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए। इसमें सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल रहे। सेलिब्रेशन के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती भी की। इसी बीच रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को स्टेज पर बुलाने के लिए एक खास तरह का डांस मूव किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

इस वाकये का वीडियो मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रोहित टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के साथ मौजूद होते हैं, तो वो अपने साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को भी स्टेज पर आने के लिए हाथ से इशारा करते हैं। इसके बाद हिटमैन को एक खास डांस मूव भी करते हुए देखा जाता है, जिसके बाद अय्यर अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

MI ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,

शानागिरी।

इसी इवेंट का एक और वीडियो भी काफी चर्चा में है, जिसमें जब रोहित, अंजिक्य रहाणे और सचिन तेंदुलकर के साथ बैठे होते हैं तो एक बच्चा भारतीय कप्तान के पास ऑटोग्राफ लेने के लिए आता है। रोहित उसे निराश नहीं करते और बल्ले पर साइन करके उसका दिन बना देते हैं।

बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने क्रिकेट करियर का काफी लम्बा समय बिताया है। इस स्टेडियम से उनकी काफी यादें जुड़ी हुई हैं। वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। IPL में रोहित इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आते हैं।

रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में खेलते हुए नजर आएंगे। हिटमैन ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। रोहित मुंबई की ओर से जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ खेलने उतरेंगे, इस मैच की शुरुआत 23 जनवरी से होगी। 2015 के बाद रोहित इस टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे। रोहित के अलावा भारतीय टीम के कई अन्य प्रमुख सदस्य भी इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में खेलने वाले हैं। इसमें यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications