रोहित शर्मा और उनके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के संभावितों में चुना गया है। पुरस्कार समिति ने रोहित शर्मा के नाम पर भी मुहर लगा दी। रोहित शर्मा को खेल रत्न पुरस्कार के संभावितों में चुने जाने के अलावा अन्य खेलों से भी तीन अन्य खिलाड़ियों का चयन किया गया है।बीसीसीआई ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय टीम से रोहित शर्मा का नाम भेजा था। रोहित शर्मा का नाम पिछले साल वनडे क्रिकेट में किये गए धाकड़ प्रदर्शन के लिए भेजा गया था। इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा का रुतबा और कद दोनों बढ़े हैं। महिला पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस चैम्पियन मनिका बत्रा, पैरालंपिक गोल्ड विजेता मरियप्पन थंगावेलू का नाम भी शामिल है।रोहित शर्मा खेल रत्न वाले चौथे क्रिकेटर हो सकते हैंरोहित शर्मा से पहले भारतीय टीम के तीन दिग्गजों को खेल रत्न मिल चुका है। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में पहले से ही हैं। अगर रोहित शर्मा को अवॉर्ड मिलता है, तो वह चौथे क्रिकेटर होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को खेल रत्न देंगे। इस दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है और इसे खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार पीटीआई को खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया है कि खेल रत्न पुरस्कारों के समारोह का आयोजन इस साल ऑनलाइन किया जा सकता है और उस दिन सुबह ही विजेताओं का नाम घोषित किया जा सकता है।रोहित शर्मारोहित ने पिछले कुछ समय से सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की है। शायद यही कारण है कि उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। रोहित शर्मा और उनके परिवार के अलावा फैन्स के लिए भी यह गौरवान्वित करने वाली बात होगी। रोहित शर्मा फ़िलहाल आईपीएल की तैयारियों में व्यस्त हैं।Indian cricketer Rohit Sharma and woman wrestler Vinesh Phogat were among four sportspersons recommended on Tuesday for Rajiv Gandhi Khel Ratna award 2020@ImRo45 @Phogat_Vinesh https://t.co/BVHew53kLr— WION (@WIONews) August 18, 2020Rohit Sharma recommended for Rajiv Gandhi Khel Ratna AwardRead @ANI Story | https://t.co/elKmmPboTG pic.twitter.com/wY4aMkxpKr— ANI Digital (@ani_digital) August 18, 2020