रोहित शर्मा ने फिर किया दिल जीतने वाला काम, हाथ मिलाकर फैनगर्ल को किया बर्थडे विश; देखें वायरल Video

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की तस्वीर (photo credit: x/rushiii_12)

Rohit Sharma viral video with fan girl: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। चाहें वह ऑफफील्ड हो या फिर ऑनफील्ड, रोहित शर्मा अपने फैंस का दिल जीतते हुए नजर आते हैं। क्रिकेट के मैदान पर उनकी बल्लेबाजी हो या फिर कप्तानी करते हुए उनका देसी स्लैंग फैंस को खूब पसंद आता है। यही कारण है कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं।

Ad

अपने फेवरेट क्रिकेटर को देखने के लिए फैंस हजारोंं, लाखों की भीड़ में भी लगे रहते हैं। रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर फैन का दिन बन जाएगा। अगर रोहित शर्मा खुद किसी फैन को बर्थडे विश करें तो सोचिए उसके लिए तो बर्थडे का इससे बड़ा गिफ्ट हो ही नहीं सकता है। कुछ ऐसा ही रोहित के इस वायरल वीडियो में देखने को मिला है।

रोहित शर्मा ने फैनगर्ल को किया बर्थडे विश

सोशल मीडिया एक्स पर 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢 नाम की आईडी से एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो उस दौरान का है जब रोहित शर्मा ट्रैफिक की वजह से मुंबई की भीड़-भाड़ वाली सड़क पर रुके हुए थे। तभी लैम्बर्गिनी में सवार रोहित शर्मा को स्पॉट किया गया, उस दौरान सभी हिटमैन की फोटो क्लिक कर रहे थे। पास में एक लड़की भी थी, तभी एक शख्स ने बताया कि सर आज इसका बर्थडे है, ब्लू रंग की लग्जरी कार में बैठे रोहित ने उस लड़की से हाथ मिलाया और जन्मदिन की बधाई दी। फैनगर्ल ने भी रोहित शर्मा को थैंक्यू बोला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही रोहित जिस शालीनता के साथ फैन से मिले उससे उनकी खूब तारीफ भी हो रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके गैराज में लैम्बर्गिनी से लेकर मर्सिडीज और BMW जैसी कार हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को जब भी मौका मिलता है वह ड्राइव पर निकल जाते हैं। कई बार रोहित शर्मा को खुद कार ड्राइव करते हुए देखा गया है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications