मैदान के बाहर मारने पर सिर्फ 6 रन मिलने से खुश नहीं हैं रोहित शर्मा, खास नियम का दिया सुझाव, केविन पीटरसन ने भी जताई सहमति 

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले दूसरे नंबर पर हैं
रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले दूसरे नंबर पर हैं

वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) के बिगुल को बजने में अब बहुत कम दिन बचे हैं। 10 टीमें इस बार ख़िताब को जीतने की रेस में शामिल होंगी। मेगा इवेंट में पहली बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम इंडिया (Team India) की अगुवाई करेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हिटमैन ने जाने-माने खेल पत्रकार विमल कुमार को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें फैंस को उनके कुछ दिलचस्प विचारों के बारे में जानने का मौका मिला।

Ad

इस इंटरव्यू के दौरान विमल कुमार ने रोहित शर्मा से पूछा था कि क्रिकेट के खेल को और रोमांचक बनाने के लिए आप कौन सा एक नया नियम जोड़ना चाहेंगे? इसके जवाब में रोहित ने कहा था,

ये जो हम छक्का मारते हैं जो 70 या 80 मीटर होता है। इसमें अगर छक्का 90 मीटर दूर जाए तो इसके 8 रन मिलने चाहिए। 100 मीटर गया तो 10 रन मिलने चाहिए, ऐसा होना चाहिए क्योंकि इतनी दूर छक्का मारने का कुछ तो फ़ायदा मिलना चाहिए। अभी के समय में आप चाहे रोप के अंदर छक्का मारो या उसके ज्यादा अंदर मारो दोनों पर 6 रन ही मिलते हैं। इसमें क्रिस गेल और पोलार्ड जैसे बल्लेबाज हैं जो 100-100 मीटर लम्बे छक्के मारते हैं, तो ये थोड़ा नाइंसाफ़ी है।

आप भी देखें यह वीडियो:

Ad

वहीं रोहित शर्मा के इस वीडियो से जुड़े ट्वीट पर इंग्लैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज ने लिखा, 'मैंने कुछ साल पहले क्या कहा था? धन्यवाद रोहित।'

Ad

दरअसल, पीटरसन भी इस खेल को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए इस नियम को इसमें जोड़ने के पक्ष में थे। रोहित और पीटरसन दोनों छक्कों की लम्बाई से जुड़े इस नियम को क्रिकेट में लागू होते देखना चाहते हैं।

गौरतलब है कि हिटमैन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। अब तक उन्होंने 451 मैचों में 551 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में पहला नाम वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का है जिन्होंने 483 मैचों में 553 छक्के ठोके हैं। भारतीय कप्तान को उनसे आगे निकलने के लिए 3 छक्के और लगाने होंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications