भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) बीते बुधवार को टी-20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई। इस बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एयरपोर्ट पर मौजूद एक अपनी एक महिला समर्थक को ऑटोग्राफ दिया। रोहित की अपने फैन से मिलने की सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रही है।दिलचस्प बात यह थी कि एयरपोर्ट में मौजूद उस महिला फैन का जन्मदिन भी था और रोहित ने ऑटोग्राफ के बाद उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। गर्ल फैन भारतीय कप्तान से मिलकर बेहद उत्साहित नजर आई। यह पहला कोई मौका नहीं है, जब रोहित ने अपनी दरियादिली से फैन का दिल जीता हो। इससे पहले भी वह अपने फैन का दिन बनाते रहे हैं।Johns@CricParodyJohnsOn the way for Airport, Rohit Sharma stopped in the middle & gave the autograph to his fangirl, wished her birthday and then moved on. Such a down to earth 🥺, Indian Skipper is...779112On the way for Airport, Rohit Sharma stopped in the middle & gave the autograph to his fangirl, wished her birthday and then moved on. Such a down to earth 🥺, Indian Skipper is...https://t.co/akFHhCX95tरोहित की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज को 2-1 से जीता था। यह भारत की विश्व कप से पहले आखिरी टी-20 सीरीज थी। अब भारत इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गया है। रोहित की कप्तानी में भारत ने अब तक टी-20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी अगुवाई में पहली बार भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में अपनी चुनौती पेश करेगी।टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय हैं रोहितरोहित भारत के पिछले सभी सात टी-20 विश्व कप अभियानों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने विश्व कप में 38.50 की औसत और 131.52 की स्ट्राइक रेट से 847 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विराट कोहली हैं, जिन्होंने 76.81 की औसत से 845 रन बनाए हैं। रोहित टी-20 विश्व कप में कुल मिलाकर चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सूची में उनसे ऊपर महेला जयवर्धने (1,016), क्रिस गेल (965) और तिलकरत्ने दिलशान (897) हैं। रोहित ने गेल, महेंद्र सिंह धोनी और मुशफिकुर रहीम के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक मैच (33) खेले हैं।