रोहित शर्मा को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड मिला, इशांत शर्मा को मिला अर्जुन पुरस्कार

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के फैन्स को जिस घड़ी का इंतजार था वह आ गई। इस साल राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड रोहित शर्मा को दिया गया है। रोहित शर्मा के साथ इस पुरस्कार की दौड़ में तीन अन्य स्पोर्ट्स के खिलाड़ी भी थे। रोहित शर्मा ने सफेद गेंद में जिस तरह का खेल पिछले कुछ सालों में दिखाया है, वह प्रशंसनीय है। बीसीसीआई ने एक ट्वीट करते हुए रोहित शर्मा को राजीव गाँधी खेल रत्न अवॉर्ड की बधाई दी। रोहित शर्मा के अलावा इशांत शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड मिला। महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को भी अर्जुन अवॉर्ड मिला है।

Ad

बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा

"भारत के सर्वोच्च खेल अवॉर्ड राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड मिलने पर बधाई हो रोहित शर्मा। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले वह चौथे क्रिकेटर हैं। हमें आप पर गर्व है हिटमैन।"

यह भी पढ़ें: 3 आईपीएल रिकॉर्ड जिन्हें शायद कोई नहीं तोड़ पाएगा

रोहित शर्मा इस अवॉर्ड को पाने वाले चौथे क्रिकेटर

राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड की शुरुआत 1991 में हुई थी। तब से लेकर अब तक सिर्फ तीन ही भारतीय क्रिकेटरों को यह मिला था। रोहित शर्मा इसे पाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए। सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को खेल रत्न मिला था।

सचिन तेंदुलकर को 1997-98 में खेल रत्न मिला था। उनसे दस साल बाद 2007 में यह महेंद्र सिंह धोनी को दिया गया था। विराट कोहली को 2018 में खेल रत्न मिला था। दो साल बाद ही रोहित शर्मा ने भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त कर लिया।

Ad

रोहित शर्मा ने पिछले दो साल में सफेद गेंद क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने 5 शतक जड़े थे। इसके अलावा भी उन्होंने कई अन्य मैचों में भी अपने बल्ले से बेहतरीन क्रिकेट का नजारा पेश किया। कयास यही लगाए जा रहे थे कि रोहित शर्मा को ही इस साल खेल रत्न का पुरस्कार मिलना चाहिए।

Ad

भारतीय टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा बन चुके इशांत शर्मा के योगदान को भी पहचान मिली और उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया। महिला टीम की ऑल राउंडर दीप्ति शर्मा को भी अर्जुन अवॉर्ड मिला।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications