रोहित शर्मा के जन्मदिन पर पत्नी रितिका और मां ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पोस्ट हुए वायरल

(Photo Courtesy: Ritika Sajdeh Instagram)
(Photo Courtesy: Ritika Sajdeh Instagram)

Rohit Sharma Birthday: भारतीय टीम के स्टार कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिलहाल आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) में खेल रहे रोहित के लिए आज का जन्मदिन बहुत खास है। दरअसल, हिटमैन के जन्मदिन पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह और मां पूर्णिमा ने खास अंदाज में बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटाया है। इन दोनों के पोस्ट काफी वायरल भी हो रहे हैं।

Ad

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने हिटमैन को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रितिका ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप इस दुनिया में रहकर इस जगह को और बेहतर बनाते हैं। आपको जानना आपको प्यार करना है। यह साल सुखद आश्चर्य से भरा हो, सपने सच हों और बहुत सारा प्यार और भाग्य हो। भगवान आपको वह सब कुछ दे जो आपका दिल चाहता है। लव यू रोहित शर्मा।’

Ad

रितिका सजदेह के अलावा रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा ने भी अपने बेटे को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। हिटमैन की मां ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से रोहित शर्मा की बचपन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रोहित मुंबई की घरेलू टीम की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ उनकी मां पूर्णिमा भी साथ खड़ी हैं।

रोहित शर्मा की बचपन की तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैंस तस्वीर पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियांए दे रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

Ad

अब मुंबई इंडियंस की टीम आज के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर रोहित शर्मा को जीत का तोहफा देना चाहेगी। वहीं रोहित अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए बल्ले से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला आईपीएल 2024 में ज्यादा नहीं चला है लेकिन इसके बावजूद शतक जड़ चुके हैं। रोहित ने मौजूदा सीजन की 9 पारियों में 311 रन बनाए हैं। गौरतलब हो कि आईपीएल के बाद रोहित टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications