SAvIND: दक्षिण अफ्रीका ने चौथे वन-डे में डकवर्थ लुईस नियम से मिले लक्ष्य के बाद भारत को 5 विकेट से हराया

जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित चौथे वन-डे में भारत को 5 विकेट से हराकर 6 मैचों की सीरीज में पहली जीत दर्ज की है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 289 रन बनाए। इसके बाद दक्षिण अफ़्रीकी पारी में बारिश आने से लक्ष्य 28 ओवर में 202 रनों का कर दिया गया, जिसे उन्होंने 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टॉस जीतकर विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने खुद की गेंद पर 5 रन के निजी स्कोर पर लपका। इस समय कुल स्कोर 20 रन था। इसके बाद कोहली और धवन ने दूसरे विकेट के लिए 158 रन जोड़े। कोहली को मॉरिस की गेंद पर मिलर ने 75 रन के निजी स्कोर पर लपका। धवन ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए अपना तेरहवां वन-डे शतक जमाया। एशिया से बाहर यह उनका आठवां शतक है। जब 200/2 स्कोर था तब खराब मौसम और लाईट की वजह से खेल रोका गया। महेंद्र सिंह धोनी एक तरफ धीरे-धीरे खेल रहे थे, उन्होंने 43 गेंद पर 42 रन बनाकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 289 रन बनाए। अंतिम 10 ओवर में सिर्फ 59 रन बने। दोबारा मैच शुरू होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त वापसी की और 83 रनों के भीतर भारत के 5 विकेट झटके। एनगीडी और रबाडा ने 2-2 सफलताएं हासिल की। रबाडा ने अंतिम ओवरों में शॉर्ट गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने से रोककर रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की। मार्करम और अमला ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। मार्करम को 22 रन पर बुमराह ने पगबाधा किया। यह आठवां ओवर था और बारिश शुरू होने पर खेल रुका। दोबारा खेल शुरू हुआ तब डकवर्थ लुईस नियम से 28 ओवर में 202 रन का लक्ष्य मेजबान टीम को मिला। डुमनी 10 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस वक्त स्कोर 67 रन था। इसके बाद अमला भी कुलदीप यादव की गेंद पर 33 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार के हाथों लपके गए। एबी डीविलियर्स ने चहल के एक ओवर में 2 लगातार छक्के जड़े और उम्मीदें जगाई लेकिन हार्दिक पांड्या की गेंद पर वे रोहित शर्मा द्वारा 26 रन के निजी स्कोर पर कैच हुए। इस वक्त कुल स्कोर 102 रन था। चहल की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने पहले मिलर का कैच छोड़ा, उसके कुछ देर बाद चहल की नो बॉल पर मिलर बोल्ड हुए और इन जीवनदानों का फायदा उठाकर मिलर ने क्लासेन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े, मिलर 28 गेंदों में 38 रन बनाकर चहल की गेंद पर पगबाधा हुए। क्लासेन 27 गेंद में 43 और फेहलुकवायो 5 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे और दक्षिण अफ्रीका ने छब्बीसवें ओवर की तीसरी गेंद पर 5 विकेट से मैच जीत लिया। संक्षिप्त स्कोर भारत: 289/7 दक्षिण अफ्रीका: 207/5 डकवर्थ लुईस नियम

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications