SAvZIM, चार दिवसीय टेस्ट, पहला दिन: दक्षिण अफ्रीका ने 309 के स्कोर पर पारी घोषित की, ज़िम्बाब्वे की खराब शुरुआत

पोर्ट एलिज़ाबेथ में बॉक्सिंग डे के मौके पर ऐतिहासिक चार दिवसीय टेस्ट की शुरुआत हुई। इस डे-नाईट मैच के पहले ही दिन 13 विकेट गिर गए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ज़िम्बाब्वे की हालत खराब है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही दिन अपनी पहली पारो 309/9 के स्कोर पर घोषित की और जवाब में ज़िम्बाब्वे को चार झटके लग गये। पहले दिन स्टंप्स के समय मेहमानों का स्कोर 30/4 था और वह अभी भी पहली पारी में 279 रन पीछे हैं। एबी डीविलियर्स ने लगभग दो साल बाद टेस्ट में वापसी की और फाफ डू प्लेसी की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालते हुए अर्धशतक लगाया। एडेन मार्कराम ने तीसरे मैच में अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और एडेन मार्कराम ने डीन एल्गर के साथ पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। हालाँकि ज़िम्बाब्वे ने बढ़िया वापसी करते हुए एल्गर और हाशिम अमला (5) को जल्दी चलता किया। चाय के समय स्कोर 96/2 था। चाय के बाद मार्कराम और एबी डीविलियर्स टिक गए और तीसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। मार्कराम ने शतक और एबी डीविलियर्स ने अपना 40वां अर्धशतक पूरा किया। डिनर से पहले ज़िम्बाब्वे ने डीविलियर्स (53) और मार्कराम (125) को आउट किया। डिनर के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 251/4 था। डिनर के बाद मानो विकेटों की बाढ़ सी आ गई और आखिरी सत्र में कुल मिलकर 9 विकेट गिरे। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय 298/5 था जो कुछ ही देर में 11 रनों के अंदर 309/9 हो गया और यहीं कप्तान डीविलियर्स ने पारी घोषित कर दी। टेम्बा बवुमा ने 44 रनों का योगदान दिया। ज़िम्बाब्वे की तरफ से काइल जार्विस और क्रिस्टोफर म्पोफु ने 3-3 और कप्तान ग्रीम क्रीमर ने दो विकेट लिए। जवाब में ज़िम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंद पर मोर्कल ने हैमिल्टन मासाकाद्ज़ा को आउट कर दिया। इसके बाद ज़िम्बाब्वे की पारी पहले दिन स्टंप्स तक सम्भल नहीं पाई और एक समय स्कोर 14/4 हो गया था। मोर्ने मोर्कल ने तीन और वर्नन फिलैंडर ने एक विकेट लिया है। स्टंप्स के समय अपना पहला टेस्ट खेल रहे रयान बर्ल 15 और नाईटवॉचमैन काइल जार्विस 4 रन बनाकर खेल रहे थे। जहाँ एक तरफ वायरल इन्फेक्शन के कारण डेल स्टेन टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी नहीं कर पाए, वहीँ ज़िम्बाब्वे की तरफ से रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुज़राबानी टेस्ट खेलने वाले 104वें और 105वें खिलाड़ी बने। अब देखना है कि क्या कल ज़िम्बाब्वे की टीम फॉलोऑन बचा पाती है कि नहीं क्योंकि इससे बचने के लिए उन्हें अभी भी 130 रनों की जरूरत है। संक्षिप्त स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका: 309/9 (एडेन मार्कराम 125, एबी डीविलियर्स 53, काइल जार्विस 3/57, क्रिस्टोफर म्पोफु 3/58) ज़िम्बाब्वे: 30/4 (रयान बर्ल 15*, मोर्ने मोर्कल 3/20)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications