दिग्ग्ज बल्लेबाज ने 12 गेंद पर 58 रन बनाकर टीम को दिलाई जीत, प्रमुख गेंदबाज ने भी किया कमाल

जोबर्ग सुपर किंग्स की शानदार जीत (Photo Credit - Twitter)
जोबर्ग सुपर किंग्स की शानदार जीत (Photo Credit - Twitter)

साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) के 11वें मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए जोबर्ग सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में 162 रन ही बना सकी। ल्युइस डी प्लोय को उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान वेन पर्नेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान फाफ डू प्लेसी ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। रीजा हेंड्रिक्स ने 50 गेंद पर 45 रनों की धीमी पारी खेली। वहीं कप्तान डू प्लेसी ने 16 गेंद पर 27 रन बनाए। इसके बावजूद सुपर किंग्स की टीम ज्यादा बड़े स्कोर तक पहुंचती हुई नहीं दिख रही थी। हालांकि ल्युइस डी प्लोय ने अपनी धुआंधार पारी से पूरे मैच का पासा ही पलट दिया। उन्होंने सिर्फ 40 गेंद पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 75 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

आरोन फंगिसो ने चार विकेट लेकर जोबर्ग सुपर किंग्स को दिलाई जीत

टार्गेट का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सिर्फ 30 रन तक ही दो विकेट गंवा दिए। फिल साल्ट ने 15 गेंद पर 29 और विल जैक्स ने 13 गेंद पर 16 रन बनाए। थ्युइनस डी ब्रुयन ने 18 रन बनाए और जिमी नीशम ने 16 गेंद पर 24 रनों की पारी खेली। कप्तान वेन पर्नेल 17 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल पाया और इसी वजह से टीम को आखिर में आकर सिर्फ छह रनों से हार का सामना करना पड़ा। जोबर्ग सुपर किंग्स की तरफ से आरोन फंगिसो ने चार विकेट चटकाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications