IPL के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज ने लगाया धुआंधार शतक, चौके-छक्कों की बरसात की

हेनरिक क्लासेन ने धुआंधार शतक लगाया (Photo Credit - DSG)
हेनरिक क्लासेन ने धुआंधार शतक लगाया (Photo Credit - DSG)

साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) के 28वें मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 151 रनों से बुरी तरह रौंद दिया। पहले खेलते हुए डरबन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने धुआंधार शतक लगाया। जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम 13.5 ओवर में सिर्फ 103 रन बनाकर ही सिमट गई। इस जीत के बाद डरबन ने सेमीफाइनल में जाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।

Ad

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये दांव पूरी तरह से उल्टा पड़ गया। क्विंटन डी कॉक और बेन मैक्डरमॉट की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.1 ओवर में 76 रनों की साझेदारी की। कप्तान डी कॉक ने 20 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली, जबकि मैक्डरमॉट ने 24 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए।

हेनरिक क्लासेन ने 104 रनों की नाबाद पारी खेली

वहीं मिडिल ऑर्डर में आकर हेनरिक क्लासेन ने धुआंधार शतक लगाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 44 गेंद पर 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 104 रनों की नाबाद पारी खेली। मैथ्यू ब्रीट्जके ने भी 21 गेंद पर नाबाद 46 रन बनाकर उनका पूरा साथ दिया।

टार्गेट का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम कभी भी मुकाबले में दिखी ही नहीं। टीम लगातार अपने विकेट गंवाती रही और 73 रनों तक 8 खिलाड़ी आउट हो गए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन ईथन बोस ने बनाए जिन्होंने 13 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली और स्कोर 100 के पार पहुंचाया लेकिन कैपिटल्स को बड़ी हार से नहीं बचा सके। डरबन सुपर जायंट्स की तरफ से जूनियर डाला ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications