सचिन तेंदुलकर गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आए

 सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने चार हजार गरीब लोगों के लिए राशि दान की है। हालांकि यह अमाउंट कितना है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। कोविड 19 के खतरे को देखते हुए तेंदुलकर ने ऐसा किया है। सयाहता राशि के लाभार्थियों में इसमें बीएमसी के स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने Hi5 फाउंडेशन को सहायता राशि डोनेट की है। तेंदुलकर ने इस संस्था को ट्वीट के माध्यम से धन्यवाद भी दिया।

सचिन तेंदुलकर के डोनेशन के बाद Hi5 की तरफ से भी एक ट्वीट आया जिसमें लिखा गया था कि आपने सहायता की उसके लिए धन्यवाद। चार हजार गरीब लोगों के खाने की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने तेंदुलकर को लिटल मास्टर से संबोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें:3 भारतीय कप्तान जिन्होंने करियर के पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था

कोरोना वायरस के समय यह पहली बार नहीं है जब तेंदुलकर ने राशि डोनेट की है। इससे पहले भी उन्होंने ऐसा किया है। 25 लाख रूपये उन्होंने प्रधानमंत्री केयर्स फंड और 25 लाख रूपये सीएम राहत कोष में जमा कराए थे। इसके अलावा भी उन्होंने एक महीने के राशन के लिए पांच हजार लोगों की मदद के लिए राशि दान की थी। अब तीसरी बार भी तेंदुलकर आगे आए हैं। तेंदुलकर एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने का फर्ज समय-समय पर निभाते रहते हैं।

गौरतलब है कि विश्व भर में कोरोना वायरस ने लोगों की हालत खराब की है। भारत में भी हजारों की तादाद में संक्रमित लोग हैं। हर दिन टेस्टिंग में कई पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। भारत सरकार ने इस समय लॉक डाउन घोषित किया है। तमाम तरह की खेल गतिविधियों सहित अन्य सभी आयोजन बंद है। लोगो अपने घरों में ही कैद हैं। सभी इस महामारी के जल्द खात्मे की उम्मीद कर रहे हैं। क्रिकेटरों ने इससे लड़ने के लिए अपना अंश दान दिया है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma