महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट आइडल को लेकर किया बड़ा खुलासा

India v New Zealand - ICC Cricket World Cup 2019 Semi-Final
महेंद्र सिंह धोनी ने यह एक बड़ा खुलासा किया है

क्रिकेट में कोई कितना भी महान हो लेकिन शुरुआत में हर क्रिकेटर का एक आदर्श होता ही है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने आदर्श का नाम बताया है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का कहना है कि मेरे क्रिकेटिंग आइडल सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) थे। धोनी ने तेंदुलकर को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है।

बेंगलुरु में सीएसके के ग्लोबल स्कूल के उद्घाटन में बोलते हुए धोनी ने कहा कि एक क्रिकेट रोल मॉडल के रूप में, यह हमेशा सचिन तेंदुलकर हैं। मैं बिल्कुल आप लोगों की तरह था, मैं सचिन तेंदुलकर को खेलते देखता था और हमेशा सोचता था कि मैं उनकी तरह खेलना चाहता हूं। बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं उनकी तरह नहीं खेल सकता लेकिन दिल से मैं हमेशा चाहता था कि उनके जैसा खेलूं।

धोनी से किये गए सवाल का उत्तर जानकार वहां मौजूद हर दर्शक ने तालियाँ बजाई। दर्शकों को माही की बात पसंद आई। धोनी से स्कूल में पसंदीदा स्पोर्ट्स के बारे में भी पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि क्या स्कूल में स्पोर्ट्स एक सब्जेक्ट के तौर पर क्वालीफाई करता है? इस बात पर क्राउड हँस पड़ा।

गौरतलब है कि धोनी एकमात्र ऐसे भारतीय कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप, चैम्पियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की। सफेद गेंद क्रिकेट के तीनों आईसीसी इवेंट धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने जीते। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने जीता। इसके अलावा 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी भारत ने जीती थी।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Be the first one to comment