महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर को दी दावत

भारतीय क्रिकेट की दुनिया में जब भी फैन की बात की जाती है तो सबसे पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के 'जबरदस्त फैन' सुधीर गौतम का नाम लिया जाता है। गौतम सचिन के सबसे खास प्रशंसकों में से एक हैं। सचिन तेंदुलकर दुनिया में कहीं भी क्यों न खेल रहे हो वह जरूर देखने जाते थे। दरअसल, सुधीर गौतम सचिन तेंदुलकर के ऐसे फैन थे जो टीम इंडिया के हर मैच में तिरंगा लहराते हुए नजर आते थे। हालांकि, अभी भी वह टीम इंडिया की हौसला अफजाई करने के लिए सभी मैचों में मौजूद रहते हैं। इसी वजह से वो भारतीय खिलाड़ियों में भी काफी लोकप्रिय हो गए हैं और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें अपने घर पर दावत भी दी। गौरतलब है कि आईपीएल के 11वें सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स के टूर्नामेंट जीतने के बाद धोनी इस वक्त अपने परिवार के साथ घर पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान धोनी ने सचिन के फैन सुधीर को अपने घर पर लंच के लिए आमंत्रित किया था। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 'कैप्टन कूल' धोनी रांची स्थित अपने फार्म हाउस पर सुधीर के साथ लंच किया। लंच के बाद सुधीर ने खुशी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से धोनी और उनके परिवार के साथ की फोटो पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, ' कप्तान धोनी के साथ खास दिन। उनके परिवार के साथ सुपर लंच। उन क्षणों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। शुक्रिया... धोनी और साक्षी दी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद कप्तान आराम कर रहे हैं।'

Ad

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 11वें सीजन का खिताब जीता। खुद धोनी पूरी प्रतियोगिता में शानदार फॉर्म में दिखे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications