सचिन तेंदुलकर ने घायल पक्षी की पानी पिलाकर बचाई जान, वीडियो किया शेयर

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मैदान पर अपने प्रदर्शन से तो लोगों का दिला जीता ही साथ ही वो अब अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के चलते भी लोगों के दिल में जगह बनाए हुए हैं। सचिन अपने सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर सचिन तेंदुलकर ने ऐसा काम किया है, जिसे जानकर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। अपने फैन्स को उन्होंने गर्व करने का एक और मौका दिया है। क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया है।इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर एक चील की जान बचाते हुए दिख रहे हैं। सचिन अपने इस वीडियो के जरिए बता रहे हैं कि गर्मियों में किस तरह से किसी भी पक्षी को राहत दी जा सकती है और उसकी जान बचाई जा सकती है। वीडियो में देख सकते हैं कि गर्मी से बेहाल एक चील घायल अवस्था में उनकी बालकनी में आकर गिर गया। वह उड़ नहीं पा रहा था। गर्मी के मौसम में यह आमतौर पर देखा गया है कि पक्षी या जानवर राहत के लिए घोंसला तलाश करते हैं। सचिन इसी बात को ध्यान में रखते हुए वीडियो के द्वारा संदेश देते नज़र आ रहे हैं।

Ad
Ad

वीडियो में सचिन तेंदुलकर थोड़ा असमंजस में नजर आते हैं। वह खुद भी यह नहीं जानते थे कि इसके लिए क्या किया जाए। पक्षियों को क्या खिलाना है इसे लेकर वो सोचते नज़र आते हैं लेकिन वीडियो में थोडी देर बात वह इस चील को अपने हाथों से खिलाते दिखाई पड़ रहे हैं। सचिन तेंदुलकर मुंबई स्थित एक गैर सरकारी संगठन-स्प्रीडिंग एवेयरनेस आन रेपिटाइल्स एंड रिहेबिलेशन प्रोग्राम (एसएआरआरपी) से संपर्क करके मदद मांगते हैं। टाइम लैप्स में शूट की गई यह फुटेज बताती है कि कुछ स्वयंसेवक सचिन के घर आकर बताते हैं कि पक्षी को प्यास लगी है, इस वजह से वो उड़ नहीं पा रही है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications