Sakshi Dhoni instagram post: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश- दुनिया भर में उनके लाखों फैंस हैं, यहां तक कि फैंस उनके लुक,उनके ट्रेंड को फॉलो करते हैं। वहीं उनकी पत्नी भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। साक्षी की सादगी से तो हर कोई परिचित है। इतने बड़े दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी होने के बावजूद साक्षी सिंपल, सादगी में ज्यादा भरोसा करती हैं।महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपने परिवार के साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। ऐसा बहुत ही कम होता है जब उनकी फैमिली मीडिया के सामने आए। वह अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखते हैं। हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिस पर फैंस महेंद्र सिंह धोनी का हालचाल पूछते नजर आ रहे हैं।दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं साक्षीसाक्षी धोनी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी हर पोस्ट पर खूब प्यार जताते हैं, साक्षी इस वक्त अपने दोस्तों के साथ मजे करती हुई नजर आ रही हैं। साक्षी तस्वीरों में रंग बिरंगी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं। साक्षी की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं एक फैन ने पोस्ट पर कमेंटकर लिखा कि माही भाई का पासवर्ड बता दो उनको ।साक्षी की पोस्ट पर फैन ने किया कमेंट (photo credit: instagram/sakshisingh_r) View this post on Instagram Instagram Postबचपन के दोस्त हैं साक्षी और धोनीमहेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे और धोनी और साक्षी भी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। उन दोनों के पिता रांची की 'MECON' कंपनी में एक साथ काम करते थे। साक्षी और धोनी दोनों के परिवारों में काफी अच्छा रिश्ता था। लेकिन कुछ समय बाद साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया था और फिर उसके बाद दोनों का कोई संपर्क नहीं था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। काफी सालों बाद धोनी दोबारा साक्षी से मिले, हालांकि तब तक धोनी के जीवन में काफी कुछ बदल गया। धोनी और साक्षी के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई और फिर ऐसा हुआ कि दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए।