एम एस धोनी की बेटी जीवा की नटखट अदाओं ने जीता सबका दिल, आप भी देखिए ये वीडियो

एम एस धोनी अपनी बेटी के साथ
एम एस धोनी अपनी बेटी के साथ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनका परिवार अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी बेटी जीवा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जीवा अभी केवल पांच साल की हैं लेकिन अभी से ही उनके काफी फैन हैं जो उनकी एक वीडियो का इंतजार करते रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर जीवा धोनी का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Ad

सोशल मीडिया पर जैसे ही जीवा की कोई तस्वीर या वीडियो सामने आता है, वह तुरंत वायरल हो जाता है। छोटी सी जीवा अपने बचपने से सबका दिल भी जीत लेती हैं। इस बार भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने बताया आखिर क्यों जीतती है चेन्नई सुपरकिंग्स और क्यों हारती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Ad

इस वीडियो को जीवा सिंह धोनी की आफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट से शेयर किया गया है। इसमें जीवा घर के बाहर मैदान की घास पर पैर उठाकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो उनकी मम्मी साक्षी धोनी ने उन्हें बिना बताए बनाया है। इसमें जब जीवा कैमरे की तरफ देखती हैं तो साक्षी उन्हें 'हाय' कहते हुए नजर आ रही हैं।

जीवा की इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस छोटी सी बच्ची की नटखट अदाओं को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें आशीर्वाद भी दे रहे हैं।

बता दें कि जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 हो हुआ था। पांच साल की उम्र में जीवा ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। आईपीएल और टीम इंडिया के मैचों के दौरान जीवा अक्सर अपने पापा धोनी के साथ नजर आती हैं और सबका दिल जीत लेती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications