महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने लिखा भावुक पोस्ट

धोनी-साक्षी
धोनी-साक्षी

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बीच कई प्रतिक्रियाएं आई लेकिन पत्नी साक्षी ने भी एक बड़ी बात कही है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने उन्हें एक शानदार इंसान बताने के अलावा उन पर गर्व होने की बात कही। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने इन्स्टाग्राम पर एक भावुक करने वाला पोस्ट करते हुए अपनी बात कही है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलेंगे।

Ad

साक्षी ने कहा कि आपने जो प्राप्त किया उस पर गर्व होना चाहिए। मुझे आप जैसे इंसान और आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। खेल को अपना श्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे मालूम है कि अपने पेशन को अलविदा कहते हुए आपने अपने आंसुओं को जरुर रोका होगा। साक्षी ने एक दिग्गज अमेरिकी कवि की पंक्तियों को संदर्भित करते हुए लिखा कि लोग भूल जाएँगे कि आपने क्या कहा, लोग भूल जाएँगे कि आपने क्या किया लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने कैसा महसूस कराया।

यह भी पढ़ें:महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी और बेटी यूएई नहीं जाएंगी

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में हैं

आईपीएल की तैयारियों के लिए चेन्नई जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक इन्स्टाग्राम पर अपने संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में कई तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। भारत के लिए तीनों प्रारूप में धाकड़ कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी के इस कदम के बाद सभी हैरान हुए लेकिन उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दी। विश्व भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी के करियर से जुड़ी अच्छी बातों का जिक्र किया।

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की घोषणा करने के कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी ऐसा ही किया। रैना ने कहा कि माही भाई आपने मुझे सपोर्ट किया और मैं आपके बिना कुछ नहीं हूँ। इस सफर में मैं भी आपके साथ चलता हूँ। रैना ने धोनी के साथ दोस्ती निभाते हुए संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। दोनों दिग्गज चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आईपीएल में खेलते हैं और वहां ट्रेनिंग कैम्प के लिए पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आईपीएल में धोनी और रैना का खेल अब देखने लायक रहेगा। दर्शक फिर से पसंदीदा धोनी को खेलते हुए देखेंगे।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications