बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के संन्यास की खबरें ट्विटर पर ट्रेंड कर रहीं थी। धोनी रिटायर के हैशटैग के साथ ट्विटर पर ये मुद्दा टॉप पर ट्रेंड कर रहा था। इस बारे में हजारों ट्वीट किए जा रहे थे, हालांकि जो विश्वस्त सूत्र और जानकार थे उनमें से किसी ने भी धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कोई ट्वीट नहीं किया।वहीं अब इस मामले में एम एस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए धोनी के संन्यास को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने इस तरह की ट्वीट करने वाले लोगों को आड़े हाथों लिया और लिखा कि ये केवल अफवाह है, मैं समझ सकती हूं। लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है। हालांकि बाद में साक्षी धोनी ने इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर को याद आया अपना बचपन, ब्रायन लारा के बेटे के वीडियो पर किया कमेंटIndians olredy broken on this moment...So don't be spread fake news🙏🙏 #DhoniRetires pic.twitter.com/7N0bCiHUMd— Akash Gubrele (@akashgubrele) May 27, 2020आपको बता दें कि ये इस तरह का पहला वाकया नहीं है, जब धोनी के संन्यास की अफवाहें उड़ी हैं। पिछले साल सितंबर में भी कुछ इसी तरह का वाकया हुआ था, तब भी साक्षी धोनी ने ट्वीट करके इन अटकलों पर विराम लगाया था।ये भी पढ़ें: आईपीएल 2020 की सभी टीमों के सपोर्ट स्टाफ को मिलाकर एक प्लेइंग इलेवनएम एस धोनी ने लगभग एक साल से कोई मैच नहीं खेला हैएम एस धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से ही कोई मैच नहीं खेला है। तब से लेकर अब तक उन्होंने ना किसी घरेलू और ना ही किसी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम में चयन के लिए खुद को उपलब्ध भी नहीं रखा।In these tough times remember the patience this man had even in 46th over 🙏🏽🙏🏽🙏🏽 #DhoniRetires pic.twitter.com/vtayUxBg51— Rahul (@Ittzz_Rahul) May 27, 2020ये भी पढ़ें: विंसी प्रीमियर टी10 लीग के छठे दिन खेले गए सभी मैचों की रिपोर्टकई जानकारों का कहना था कि धोनी अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट दोबारा नहीं खेलेंगे और फैंस उन्हें भारतीय जर्सी में अब दोबारा नहीं देख पाएंगे। हालांकि भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर आईपीएल में धोनी का प्रदर्शन शानदार रहता है तो फिर उनको टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना जा सकता है। हालांकि कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है और धोनी की वापसी की उम्मीदों को भी झटका लगा है।