India & New Zealand Net Sessionsपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 41 साल के हो गए हैं। अपने 41वें जन्मदिन से ठीक पहले धोनी अपने परिवार के साथ इंग्लैंड पहुंचे थे। धोनी के 41वें जन्मदिन का सेलिब्रेशन भी इंग्लैंड में ही हुआ है। उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) ने उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साक्षी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बेहतरीन डेकोरेशन के बीच धोनी एक बड़ा सा केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postसाक्षी ने इस वीडियो का अधिकतर हिस्सा स्लो मोशन में बनाया है यही कारण है कि फैंस को धोनी के द्वारा केक काटने के अलावा और कोई चीज देखने का मौका नहीं मिला। साक्षी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर तमाम सेलीब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड अभिनेताओं से लेकर कई क्रिकेटरों ने भी धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।भारतीय क्रिकेट टीम के फिलहाल इंग्लैंड में ही होने के बावजूद धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन में ज्यादा भारतीय क्रिकेटर देखने को नहीं मिले। हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें पंत को एक ग्रुप फोटो में देखा जा सकता है।अगस्त 2020 में लिया था धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास15 अगस्त 2020 को धोनी ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2019 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के रूप में खेला था। इस मैच के बाद धोनी भारतीय टीम के लिए दोबारा नहीं खेले और मैदान के बाहर से ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि, वह इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार खेलते हुए दिखाई देते हैं।इस सीजन के आईपीएल के बाद धोनी से उनके संन्यास के बारे में सवाल किया गया था और उन्होंने यह साफ किया था कि फिलहाल वह संन्यास नहीं लेने वाले हैं। इससे उनके अगले आईपीएल सीजन में खेलने की उम्मीद बनी हुई है।