टीम इंडिया के कोच पद की दौड़ में शामिल हुआ ये बड़ा नाम

टीम इंडिया के कोच पद के लिए एप्लीकेशन देने की आखिरी तारीफ 10 जून है। टीम इंडिया के कोच बनने की दौड़ में मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने अपनी इच्चा जताई है। इसके अलावा कुछ औऱ नामों ने इच्छा जताई है। रवि शास्त्री संदीप पाटिल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। बीसीसीआई ने हाल ही में कोच पद के लिए विज्ञापन दिया था, जिसमें काफी सारे क्राइटीरिया रखे गए थे। पहले ये क्राइटीरिया डाला हुआ तो कि कोच पद के लिए आवेदन करने वाले शख्स को हिंदी आनी चाहिए। लेकिन बाद में बात बढती देख उसे कोई भी 'दूसरी भारतीय भाषा' में बदल दिया गया। पाटिल ने कोच पद के लिए दिए आवेदन को कन्फर्म करते हुए कहा, "हां मैने इसके लिए अप्लाई किया है"। संदीप पाटिल साल 2012 में भारतीय टीम के राष्ट्रीय चयनकर्ता बने और अब उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बीसीसीआई के अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा होगा। हालांकि पाटिल ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। वहीं इसके अलावा मौजूदा सेलेक्टर विक्रम राजपूत, प्रवीण आमरे, लालचंद राजपूत और ऋषिकेश कांतिकर ने भी कोच बनने की इच्छा जाहिर की है। पाटिल का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड बतौर कोच संदीप पाटिल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पाटिल पहले भी काफी थोड़े समय के लिए टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं। वो साल 1996 में भारत के कोच बने थे। लेकिन टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार गई थी। जिसके बाद कोच बनाने के 6 महीने बाद ही उन्हें बाहर कर दिया था। हालांकि उसके बाद उन्होंने साल 2003 में कीनिया को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया था। उनकी कोचिंग में ही ओमान की टीम आईसीसी ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर पाई थी। पाटिल इंडिया ए और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के कोच भी रह चुके हैं। पाटिल ने विवादित एंडियन क्रिकेट लीग के लिए भी साइन किया था। बीसीसीआई के टॉप अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को कहा, "बतौर चयनकर्ता संदीप पाटिल का कार्यकाल खत्म होने वाला है। वो कोच बनने का क्राइटीरिया पूरे करते हैं। कोई भी चयनकर्ता इस पद क ेलिए अप्लाई कर सकते हैं। अभी जिम्बाब्वे दौरे के लिए संजय बांगर भारतीय टीम के अंतरिम कोच है। उम्मीद है कि वो भी कोच पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। काफी सारे लोग राहुल द्रविड़ को टीम का कोच बनाना चाहते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications