सानिया मिर्ज़ा ने भारत और पाकिस्तान का बराबर समर्थन किया

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने अपने पति और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मालिक तथा भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने माना है कि वह अपने पति के साथ-साथ भारत का भी समर्थन करती हैं। इसके अलावा उन्होंने दोनों ही देशों का बराबर समर्थन किया है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में टीम इंडिया को 180 रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्ज़ा जमाने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस वर्तमान में सोशल मीडिया पर जमकर बरस रहे हैं, जिसको लेकर सानिया मिर्ज़ा ने दुख भी व्यक्त किया है। टेनिस स्टार ने ट्वीट कर लिखा, "भारत को पाकिस्तान ने क्रिकेट में हराया, लेकिन हम हॉकी में पाकिस्तान के खिलाफ जीते।", वहीँ उन्होंने भारत-पाक का समर्थन करते हुए दोनों देशों के लोगों को अलग-अलग शुभकामनाएं भी दी।" इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "खेल हर किसी के लिए बराबर है।"

Ad

सानिया के अनुसार, "हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि यह खेल है। पाकिस्तान ने भारत को क्रिकेट में हराया है। यह एक समझने वाली बात है। यह ज़िन्दगी और मौत की कोई जंग नहीं है।" सानिया के मुताबिक, "मैच समाप्त होने के बाद मेरे पति (शोएब मालिक) भारतीय खिलाड़ियों (युवराज सिंह और विराट कोहली) के साथ बात कर रहे थे, जहां वो सभी मज़ाक करने में व्यस्त थे। यही एक खेल का अर्थ है।" सानिया मिर्ज़ा के मुताबिक, "भारत और पाकिस्तान बहुत ही समान हैं। हम एक जैसी भाषा बोलते हैं। एक जैसा खाना खाते हैं। बहुत कुछ एक जैसा है।" 30 वर्षीय टेनिस स्टार के अनुसार, "खेल भावना का उपयोग गलत तरीके से नहीं करना चाहिए। इसका गलत प्रभाव पड़ता है। लोगों को समझना चाहिए कि क्या गलत और और क्या सही। हम खेल में हारे हैं, किसी ज़िन्दगी और मौत की लड़ाई में नहीं। दोनों देशों की संस्कृति एक सामान है। हमें एक दूसरे से मोहब्बत करनी चाहिए।" गौरतलब है कि रविवार को लंदन के ओवल में पाकिस्तान ने भारत को पराजित किया था, जिसके बाद से ही दोनों देशों के फैंस सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ं रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications