सानिया मिर्जा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के गुपचुप तरीके से शादी करने की वजह बताई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसंबर को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी कर ली। ये शाटी इटली में काफी गुपचुप तरीके से हुई। शादी के बाद दोनों ही सितारों ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी की वो दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं। हालांकि कई लोगों के मन में अब भी ये सवाल उठ रहा है कि कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी को इतना सेक्रेट क्यों रखा। लेकिन इसका जवाब दिया है भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने। सानिया मिर्जा ने कहा है कि मीडिया हाइप से बचने के लिए ही कोहली और अनुष्का ने इतने गुपचुप तरीके से शादी की। सानिया मिर्जा ने कहा कि हाई-प्रोफाइल शादियों को लेकर अक्सर मीडिया में काफी चर्चा होती है और उसको काफी कवरेज भी मिलता है। कोहली और अनुष्का को यही लगा होगा कि भारत में शादी करने से मीडिया हाईप काफी ज्यादा होगा। इसीलिए उन्होंने इटली में जाकर शादी करने का फैसला किया। सानिया मिर्जा ने कहा कि अगर शादी हाई प्रोफाइनल ना हो तब भी काफी टेंशन होती है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन की शादी इतनी हाईप्रोफाइल तरीके से नहीं हुई थी लेकिन फिर भी वो काफी तनावपूर्ण था। उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी काफी शानदार है। वे दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं और इससे बढ़िया कुछ हो ही नहीं सकता कि दो लोग जो कि एक दूसरे को काफी चाहते हैं आपस में शादी कर लें। सानिया ने कहा कि दोनों ही काफी अच्छे इंसान हैं और मैं उनको शादी की शुभकामनाएं देती हूं। वहीं शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के सवाल पर सानिया ने कहा कि वो उस वक्त दुबई में रहेंगी, इसलिए अभी स्पष्ट तौर पर नहीं बता सकती हैं। गौरतलब है कोहली और अनुष्का की शादी के इन दिनों हर तरफ चर्चे हो रहे हैं, खासकर सोशल मीडिया पर। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय और टी20 सीरीज से आराम लिया था, तब किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो शादी कर लेंगे। 5 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वो मैदान पर नजर आएंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications