'ना विराट, ना रोहित सिर्फ संजू सैमसन...',भारतीय क्रिकेटर की तस्वीर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

sanju samson
संजू सैमसन और उनकी पत्नी की तस्वीरें (photo credit: instagram/ imsanjusamson)

Sanju Samson instagram post: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन फिलहाल क्रिकेट ब्रेक पर हैं और किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं। क्रिकेट ब्रेक में वह अपना वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। संजू सैमसन फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में वे केवल एक मैच खेल पाए थे और डक पर आउट हो गए थे। वनडे में उन्हें शामिल ही नहीं किया गया। हाल ही में संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Ad

संजू सैमसन ने शेयर की तस्वीरें

संजू सैमसन इन दिनों वेकेशन पर हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बैग पैक करते हुए मिरर सेल्फी ले रहे हैं। संजू के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार जता रहे हैं। वहीं एक फैन ने कमेंटकर लिखा कि लगता है कि कॉल आ गया है। वहीं एक अन्य ने कमेंटकर लिखा कि लगता है कुछ भूल गए फोन करके मंगा रहे हैं। जबकि एक फैन ने कहा कि उन्हें ना तो विराट कोहली पसंद हैं और ना ही रोहित शर्मा पसंद हैं। केवल संजू सैमसन ही पसंद हैं।

संजू सैमसन की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/imsanjusamson)
संजू सैमसन की पोस्ट पर फैंस ने किए कमेंट (photo credit: instagram/imsanjusamson)

फेसबुक के जरिए मिले थे दोनों

संजू सैमसन और उनकी पत्नी चारुलता की लव स्टोरी काफी हिन्दी फिल्मों से मिलती जुलती है। दरअसल दोनों किसी पार्टी में नहीं बल्कि दोनों की सबसे पहली बार मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत आगे बढ़ती गई और एक दूसरे को दोनों डेट भी करने लगे थे। धीरे- धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा और सैमसन ने 22 दिसंबर 2018 में चारुलता से शादी हुई थी।

संजू सैमसन की पत्नी चारुलता का जन्म 7 अगस्त 1995 को हुआ था। वहीं संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को हुआ था और वे फिलहाल 29 साल के हैं। वे अपनी पत्नी से लगभग 10 महीने बड़े हैं। चारुलता भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। संजू और चारुलता दोनों एक साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं यह उनकी तस्वीरों से साफ पता चलता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications