MS Dhoni झारखंड क्रिकेट के लिए...हाल ही में संन्यास लेने वाले खिलाड़ी ने दिग्गज कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans
IPL 2023: Final - Chennai Super Kings v Gujarat Titans

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) को लेकर हाल ही में संन्यास लेने वाले विस्फोटक बल्लेबाज सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एम एस धोनी झारखंड क्रिकेट के लिए भगवान की तरह हैं। सौरभ तिवारी के मुताबिक धोनी की वजह से ही झारखंड क्रिकेट को एक अलग पहचान मिली। वो खिलाड़ियों को काफी ज्यादा सपोर्ट करते हैं।

सौरभ तिवारी ने पिछले महीने ही अपने संन्यास का ऐलान किया था। साल 2010 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में अपना डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने 2 मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे लेकिन केवल 3 इंटरनेशनल मैचों के बाद सौरभ तिवारी को कभी इंडियन टीम में जगह नहीं मिली। भारतीय टीम से ड्रॉप होने के बाद सौरभ तिवारी लगातार घरेलू क्रिकेट में खेलते रहे जबकि आईपीएल में भी उन्होंने कई टीमों के लिए खेला।

एम एस धोनी और सौरभ तिवारी दोनों झारखंड के ही हैं। यहां तक कि जब सौरभ तिवारी इंटरनेशनल क्रिकेट में आए थे तब उनकी कद-काठी एम एस धोनी से ही मिलती जुलती थी और इसी वजह से उनके अगला एम एस धोनी भी कहा जा रहा था लेकिन वो उस हिसाब से सफलता हासिल नहीं कर पाए।

एम एस धोनी की वजह से झारखंड को पहचान मिली - सौरभ तिवारी

स्पोर्ट्स नाउ से बातचीत के दौरान सौरभ तिवारी ने एम एस धोनी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

एम एस धोनी झारखंड क्रिकेट के भगवान हैं। जबसे उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलना शुरु किया, लोग हमें एक टीम के तौर पर जानने लगे। लोगों को पता चला कि झारखंड कहां है। एम एस धोनी ने हमें वो कॉन्फिडेंस दिया और झारखंड डोमेस्टिक टीमों में से एक है। जब भी वो शहर में होते हैं तो फिर हमारे प्रैक्टिस सेशन में जरुर आते हैं। इसके अलावा हर एक मैच से पहले वो हमें सलाह भी देते हैं। कई बार वो वॉर्म-अप मैचों में भी हिस्सा लेते हैं। धोनी भैय्या का सपोर्ट हमारे लिए सबकुछ है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
App download animated image Get the free App now