SAvIND, तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम 187 रन बनाकर ऑल आउट, दक्षिण अफ्रीका को पहले दिन लगा एक झटका

पहला सत्र: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच आज से जोहान्सबर्ग में तीसरा और आखिरी टेस्ट शुरू हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टीम पांच तेज़ गेंदबाजों के साथ उतरी। रोहित शर्मा और रविचन्द्रन अश्विन की जगह अजिंक्य रहाणे और भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया। दक्षिण अफ्रीका ने भी केशव महाराज की जगह एंडाइल फेलुक्वेयो को टीम में शामिल किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में केएल राहुल खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद मुरली विजय भी नौवें ओवर में आठ रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कप्तान विराट कोहली (24*) और चेतेश्वर पुजारा (5*) ने लंच तक टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया और दोनों के बीच अभी तक तीसरे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। लंच के समय भारत का स्कोर 27 ओवरों के बाद 45/2 था। चेतेश्वर पुजारा ने 54 गेंद खेलने के बाद अपना पहला रन बनाया और भारतीय रिकॉर्ड से तीन गेंद पीछे रह गये। इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड राजेश चौहान (57 गेंद) और विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉन मरे (80 गेंद) के नाम है। दूसरा सत्र: भारतीय टीम ने इस सत्र में 26 ओवरों में 69 रन बनाये, लेकिन टीम को दो झटके भी लगे। विराट कोहली ने 16वां अर्धशतक लगाया, लेकिन 54 के स्कोर पर उन्हें एनगीडी ने चलता किया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे भी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। चाय के समय भारत का स्कोर 114/4 था। चेतेश्वर पुजारा 27 और पार्थिव पटेल खाता खोले बिना खेल रहे थे। तीसरा सत्र: तीसरे सत्र में भारतीय टीम की पारी बुरी तरह लड़खड़ाई और पूरी टीम 77वें ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चेतेश्वर पुजारा (50) ने अपना 17वां अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सके। पार्थिव पटेल 2, हार्दिक पांड्या 0, मोहम्मद शमी 8 और इशांत शर्मा 0 पर आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार ने 30 रन बनाये और टीम को 200 के करीब पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने तीन, मोर्ने मोर्कल, एंडाइल फेलुक्वेयो और वर्नन फिलैंडर ने दो-दो एवं लुंगी एनगीडी ने एक विकेट लिया। जवाब में पहले दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने 6 ओवरों में 6/1 का स्कोर बना लिया है। भुवनेश्वर कुमार ने एडेन मार्कराम (2) को अपने दूसरे ओवर में आउट किया। दिन का खेल खत्म होने के समय डीन एल्गर 4 और कगिसो रबाडा खाता खोले बिना नाबाद थे। अब देखना है कि कल दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में बढ़त लेती है या भारतीय गेंदबाज मेजबानों को जल्दी आउट करेंगे। संक्षिप्त स्कोरकार्ड: भारत: 187 (कोहली 54, रबाडा 3/39) दक्षिण अफ्रीका: 6/1 (भुवनेश्वर कुमार 1/3)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications