फाफ डू प्लेसी के शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड को लगे शुरुआती झटके

सेंचूरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के ऊपर शिकंजा कस लिया है। फाफ डू प्लेसी के शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 481/8 का स्कोर बनाकर पारी घोषित की, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड को शुरुआत में ही तीन झटके लग चुके हैं। स्टंप्स के समय कप्तान केन विलियमसन 15 और हेनरी निकोल्स 4 रन बनाकर नाबाद थे और न्यूजीलैंड अभी भी पहली पारी में 443 रन पीछे है। आज पहले दिन के 283/3 से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने संभली हुई शुरुआत की लेकिन 317 के स्कोर पर जेपी डुमिनी 88 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने फाफ डू प्लेसी के साथ 71 रन जोड़े। इसके बाद टेम्बा बवुमा भी सिर्फ आठ रन बनाकर चलते बने। उनसे पहले के पाँचों दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया था। स्टियान वान जाइल ने 35 रनों की पारी खेली और कप्तान के साथ 84 रन जोड़े। उसके बाद बल्लेबाजी करने आये वर्नन फिलैंडर भी 8 रन बनाकर आउट हो गए। फाफ डू प्लेसी ने इसके बाद अपना पांचवां शतक पूरा किया और ये लगभग दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला शतक है। कगिसो रबाडा 7 रन बनाकर आउट हुये और इसके बाद डेल स्टेन ने 13 रन बनाये। डू प्लेसी 112 पर नाबाद रहे और दक्षिण अफ्रीका ने 481/8 पर पारी घोषित कर दी। न्यूजीलैंड की तरफ से नील वैगनर ने 5 विकेट लिए। साउदी, सैंटनर और ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम को आज लगभग 20 ओवर खेलने थे। हालाँकि फिलैंडर ने मार्टिन गप्टिल को 8 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। अगले ही ओवर में डेल स्टेन ने टॉम लैथम को आउट कर दिया और न्यूजीलैंड का स्कोर 13/2 हो गया। 26 के स्कोर पर रॉस टेलर भी एक रन बनाकर रन आउट हो गए और न्यूजीलैंड की पारी मुश्किल में फंस गई। दिन का खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड ने 38/3 का स्कोर बना लिया था। कल तीसरे दिन जहाँ एक ओर दक्षिण अफ्रीका जल्दी जल्दी विकेट लेकर न्यूजीलैंड को फॉलोऑन देने के बारे में सोच रही होगी, वहीँ कीवी टीम को कप्तान विलियमसन से एक बहुत ही उम्दा पारी की उम्मीदें होंगी। स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका: 481/8 (डू प्लेसी 112*, वैगनर 5/86) न्यूजीलैंड: 38/3 (विलियमसन 15*, फिलैन्डर 1/10)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications