रोहित शर्मा ने अनोखे अंदाज में एम एस धोनी को दिया ट्रिब्यूट, कहा 19 तारीख को टॉस पर मिलते हैं

रोहित शर्मा और एम एस धोनी
रोहित शर्मा और एम एस धोनी

एम एस धोनी के संन्यास के बाद लगातार उनको लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने भी धोनी के संन्यास पर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि रोहित शर्मा ने बेहद अनोखे अंदाज में एम एस धोनी को अपना ट्रिब्यूट दिया।

रोहित शर्मा ने ट्वीट कर एम एस धोनी को भारतीय क्रिकेट का सबसे प्रभावशाली शख्स बताया और कहा कि हमें उनकी कमी निश्चित तौर पर खलेगी। रोहित शर्मा ने कहा,

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एम एस धोनी सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उनका इम्पैक्ट काफी बड़ा था। एम एस धोनी की सोच दूरदर्शी थी और उन्हें ये चीज काफी अच्छी तरह से पता थी कि एक टीम को कैसे बनाया जाता है। हम निश्चित तौर पर उनको ब्लू जर्सी में मिस करेंगे हालांकि येलो जर्सी में वो खेलते हुए दिखेंगे। 19 तारीख को टॉस पर मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: एम एस धोनी ने भारतीय क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया था - मिस्बाह उल हक

एम एस धोनी की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने रोहित शर्मा के इस ट्वीट पर रिएक्ट किया।

गौरतलब है कि एम एस धोनी ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद से धोनी को किसी भी स्तर के क्रिकेट में नहीं देखा गया। इसके बाद उनके संन्यास की अटकलें भी हर दिन लगाई जाती रही। चेन्नई पहुंचकर आईपीएल टीम के दोस्तों से मिलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लेने की घोषणा की है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे और टी20 विश्वकप के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी में भी जीत हासिल की।

आईपीएल में आमने-सामने होंगे रोहित शर्मा और एम एस धोनी

एम एस धोनी अब 19 सितंबर से यूएई में होने वाले आईपीएल के दौरान मैदान में दिखेंगे। वो चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे। 19 सितंबर को आईपीएल में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। यही वजह है कि रोहित शर्मा ने अपने ट्वीट में एम एस धोनी को कहा है कि 19 सितंबर को टॉस पर मिलते हैं। निश्चित तौर पर धोनी के फैन्स उनको मैदान में देखने के लिए बेताब होंगे।

ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली ने एम एस धोनी के संन्यास को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications