एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में धोनी के कप्तानी करने से खुश नहीं हैं चयनकर्ता

Enter caption

हाल ही में संपन्न हुए एशिया कप के सुपर 4 स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी की थी। कप्तान के तौर पर उनका वो 200वां वनडे मैच था। हालांकि अब खबर सामने ये आ रही है कि चयनकर्ता इस फैसले से खुश नहीं हैं। उन्होंने धोनी के कप्तानी करने पर नाराजगी जाहिर की है।

Ad

बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जिस तरह से अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम में इतने ज्यादा बदलाव हुए उससे चयनकर्ता खुश नहीं हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों को आराम दिया गया और एम एस धोनी को कप्तानी करनी पड़ी।

गौरतलब है सुपर 4 स्टेज में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच बस एक औपचारिकता मात्र था, इसलिए टीम से 5 प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान शिखर धवन, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को इस मैच में नहीं खिलाया गया। उनकी जगह के एल राहुल, मनीष पांडे, खलील अहमद और दीपक चहर को टीम में शामिल किया।

चुंकि कप्तान और उपकप्तान दोनों इस मैच में नहीं खेल रहे थे, इसलिए महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी करवाई गई। ये मैच काफी रोमांचक हुआ था और टाई रहा था। 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 1 रन चाहिए था और 1 विकेट शेष था, लेकिन रविंद्र जडेजा कैच थमा बैठे थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने जनवरी 2017 में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी जगह विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाया गया था। कोहली को एशिया कप के लिए आराम दिया गया था और उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। भारतीय टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशिया कप का खिताब 7वीं बार जीता था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications