पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर बयान देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। अफरीदी ने लंदन की ब्रिटिश संसद में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा 'पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। पाकिस्तान से खुद के चार सूबे नहीं सभल रहे।'सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अफरीदी को कहते सुना जा सकता है 'मैं कहता हूं पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए और इसे भारत को भी मत दो। कश्मीर को एक आजाद मुल्क रहने दो कम से कम इंसानियत तो जिंदा रहेगी लोग नहीं मरेंगे। पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। पाकिस्तान खुद के चार सूबे नहीं संभाल पाता। सबसे बड़ी चीज इंसानियत है। लोग वहां मर रहे हैं, यह बहुत तकलीफ देता है। मरने वाला किसी भी समुदाय से ताल्लुक रखें, लेकिन यह दुखदायी है।"Pakistan doesn't want Kashmir.. Pakistan can't even manage its four provinces..." Expect all hell to break loose on Shahid Afridi's comment. pic.twitter.com/I3MZiUyVlu— Naila Inayat (@nailainayat) November 14, 2018भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अफरीदी का समर्थन करते हुए कहा 'बात तो ठीक कही है उन्होंने। वो पाकिस्तान नहीं संभाल पा रहे, कश्मीर क्या संभाल पाएंगे। कश्मीर भारत का अंग था, है और रहेगा।'बता दें, इसी साल अप्रैल महीने में शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा था कि कश्मीर में मौजूदा स्थिति चिंताजनक और भयानक है। उन्होंने कहा कि दमनकारी शासक दृढ़ संकल्प और स्वतंत्रता की आवाज को दबाने के लिए निर्दोषों को गोली मार रहे हैं। हैरान हूं कि यूएन और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और वे इस खूनी खेल को रोकने के लिए प्रयास क्यों नहीं करते। इसके बाद अफरीदी का काफी विरोध हुआ था।शाहिद अफरीदी के कश्मीर मुद्दे पर दिए गए इस बयान के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने भी उनकी जमकर खिंचाई की थी। अफरीदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कोहली ने कहा था ' आप हमेशा वह बात कहते हैं जो देश के हित है। यदि कोई इसका विरोध करना है तो निश्चित रूप से मैं उसका समर्थन नहीं करूंगा। ' जरा हटके' सेक्शन की खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें