वीडियो: तिरंगे के साथ शाहिद आफ़रीदी के इस प्यार ने फ़ैंस को बनाया दीवाना

स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज झील पर हुए आइस क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहिद आफ़रीदी रॉयल्स XI ने सहवाग डायमंड्स XI को 2 -0 से हरा दिया है | सन 1988 से आइस क्रिकेट की शुरुआत स्विट्ज़रलैंड के सेंट मोरित्ज में हुए थी और 2004 से हर वर्ष एस्तोनिया में होती है | दूसरे मैच में सहवाग डायमंड्स XI ने पांच विकेट गंवा कर 205 रन का लक्ष्य शाहिद रॉयल्स XI को दिया जिसके जवाब में रॉयल्स XI ने 2 विकेट गंवा कर 205 रन बना लिए थे | साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी जैक कालिस ने 91 रन की शानदार पारी खेली और ग्रीम स्मिथ 58 रन बना कर आउट हो गए थे। अल्पाइन पर्वतमाला में स्थित सेंट मोरित्ज झील पर कृत्रिम रूप से क्रिकेट पिच बनाई गयी है | कड़ाके की ठण्ड के बावजूद भी दर्शकों की कमी नहीं थी | मैच ख़त्म होने के बाद प्रशंशक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ सेल्फी और तस्वीर खींचने में लग गए | शाहिद आफरीदी के पाकिस्तानी प्रशंसक तो हैं ही साथ में भारतीय प्रशंसक भी बहुत ज़्यादा हैं | जब शाहिद मैच जीतने के बाद दर्शकों से मिल रहे थे तब भारतीय प्रशंशक भी शाहिद के साथ तस्वीर खिंचाने के लिए काफ़ी आतुर थे | एक प्रशंसक के हाथ में भारतीय तिरंगा देख कर उन्होंने बोला इसे पूरा खोल दो और फिर उन्होंने तस्वीर खिंचाई | शाहिद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लोगों की सकारत्मक कमेंट आने शुरू हो गए | ट्विटर यूजर निबराज़ रमज़ान ने पोस्ट किया कि "शाहिद को भारतीय तिरंगा खुला चाहिए तस्वीर खिंचाने के लिए " | एक यूजर ने लिखा कि शाहिद आफरीदी के भारतीय भी फैंस है तो एक यूजर लिखते हैं कि वाह! शाहिद का भारतीय तिरंगे के लिए सम्मान के बाद वह खुद सम्मान के पात्र हैं |

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications