Hindi Cricket News: एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग को शेन वॉटसन ने दुनिया के श्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी बताया

महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग
महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे मजबूत टीम के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मानी जाती है। यह श्रेय टीम को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और स्टीफन फ्लेमिंग के कोच के रूप में सही मार्गदर्शन से मिल पाया है। यह कहना है ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन का। उन्होंने अपनी टीम के कप्तान धोनी और कोच फ्लेमिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन दोनों की वजह से ही टीम के सभी खिलाड़ी अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। यह जोड़ी विश्व की सर्वश्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी है।

Ad

शेन वॉटसन ने कहा कि चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ मेरा अनुभव बहुत शानदार रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि टीम को मैदान के अंदर और बाहर बेहद रणनीतिक तरीके से संचालित किया जाता है। ये सब कुछ नेतृत्वकर्ता पर निर्भर करता है। एन. श्रीनिवासन ने धोनी और फ्लेमिंग को टीम संचालित करने की अनुमति दी और उन्होंने इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बना दिया। मुझे लगता है कि धोनी और फ्लेमिंग की जोड़ी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कप्तान-कोच की जोड़ी है।

शेन वॉटसन ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता का कोई राज नहीं है। टीम को सफलताएं इसलिए मिली हैं क्योंकि उसे बेहतरीन तरीके से चलाया गया है। जब टीम में कप्तान और कोच मजबूत होते हैं तो टीम के खिलाड़ी भी अच्छा करने की कोशिश करते हैं। मैंने कई टी-20 टीमों में खेला है। फिर चाहे वो भारत में हो या दुनिया के किसी भी कोने में। इसमें कोई शक नहीं कि जिस तरह से सीएसके में काम होता है, उससे चीजें और आसान बन जाती हैं।

एशेज में ऑस्ट्रेलिया के 2-0 से बढ़त लेने के सवाल पर शेन वॉटसन ने कहा कि हम हवा में बात नहीं कर सकते हैं। घर से बाहर जीतना काफी मुश्किल होता है। यह सिर्फ एशेज में ही नहीं है। हमें पहला मैच जीतकर जो शुरुआत मिली, वो शानदार है। खासकर जिस तरह से स्टीव स्मिथ बेहतरीन फॉर्म में लौट आए हैं, उन्होंने पहले टेस्ट की दो पारियों में शतक लगाए हैं, वो गजब है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications