पूर्व भारतीय बल्लेबाज का बड़ा रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, विकेटकीपर खिलाड़ी ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास

शेल्डन जैक्सन का बड़ा रिकॉर्ड (Photo Credit - @ShelJackson27)
शेल्डन जैक्सन का बड़ा रिकॉर्ड (Photo Credit - @ShelJackson27)

Sheldon Jackson Most Sixes Record : में इस वक्त कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस दौरान राजकोट में सौराष्ट्र और असम के बीच भी मैच हो रहा है। इस मैच में सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। शेल्डन जैक्सन अब रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय विकेटकीपर नमन ओझा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब शेल्डन जैक्सन सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में नमन ओझा से आगे निकल गए हैं।

Ad

शेल्डन जैक्सन की अगर बात करें तो घरेलू क्रिकेट में उनका बड़ा नाम है। उन्होंने अपने करियर में अभी तक कुल 104 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और इस दौरान 7194 रन बना चुके हैं। इस दौरान वो 21 शतक और 39 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। उनका औसत 46 का रहा है और इससे पता चलता है कि शेल्डन जैक्सन कितने बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने कई मैच सौराष्ट्र की टीम को जिताए हैं। वो सौराष्ट्र की तरफ से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे केवल चेतेश्वर पुजारा और सितांशु कोटक ही हैं।

शेल्डन जैक्सन ने तोड़ा नमन ओझा के सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

अब 38 वर्षीय शेल्डन जैक्सन ने छक्कों के मामले में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा के नाम यह रिकॉर्ड था। नमन ओझा ने अपने करियर में कुल 143 छक्के जड़े थे। हालांकि अपने 100वें रणजी मुकाबले में शेल्डन जैक्सन ने नमन ओझा का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने जैसे ही अपनी पारी का पहला छक्का लगाया वो नमन ओझा से सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में आगे निकल गए। अब शेल्डन जैक्सन के रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के हो गए हैं।

आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी में अभी तक कई सारे खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने कई जबरदस्त रिकॉर्ड बनाए हैं। इन खिलाड़ियों का योगदान अपनी-अपनी टीमों के लिए काफी अच्छा रहा है। अब इसी कड़ी में शेल्डन जैक्सन का नाम भी जुड़ गया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications