शिखर धवन को मैदान में भांगड़ा करते देख कमेंटेटर हरभजन सिंह और डेविड लॉयड भी थिरकने पर हुए मजबूर

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने मस्तमौला स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर या मैदान के बाहर वो मस्ती करने से नहीं चूकते हैं। ऐसा ही एक नज़ारा इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन देखने को मिला। ये नज़ारा इसलिए भी अदभुत था क्योंकि शिखर धवन को देखकर कमेंट्री बॉक्स में बैठे हरभजन सिंह और डेविड लॉयड भी थिरकने पर मजबूर हो गए।दिन का खेल खत्म होने से पहले मैदान से लेकर कॉमेंट्री बॉक्स तक भांगड़े की तान ने क्रिकेट दिग्गजों को झूम उठने पर मजबूर कर दिया। दरअसल टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन जब बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तो उन्होंने अपने भांगड़ा डांस से फैंस का मनोरंजन किया। स्टेडियम में बैठे भारत आर्मी के सदस्य ढ़ोल बजा रहे थे, वहीं शिखर मैदान में बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे। ढोल की धुन सुनकर शिखर कुछ देर तो शांत रहे , लेकिन वह खुद को ज्यादा देर नहीं रोक पाए और भांगड़ा करने लगे।

Ad

शिखर धवन को देखकर कमेंट्री बॉक्स में बैठे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड और हरभजन सिंह भी शांत नहीं रह सके। धवन के बाद दोनों कमेंटेटर कमेंट्री बॉक्स में भांगड़ा करने लगे। इसके बाद भज्जी ने डेविड की तारीफ की और उन्हें हाथों को ऊपर कर कंधों से थिरकने की सलाह भी दी जिससे कि वह भांगड़ा सीख सकें।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications