अपने बेटे की किलकारियों पर खुश होते दिखे शिवम दुबे, पोस्ट किया वीडियो 

Ankit
New Zealand v India - T20: Game 5
New Zealand v India - T20: Game 5

ऑलराउंडर शिवम दूबे (Shivam Dube) आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में खेलते हुए नजर आए थे। उसके बाद वह चोट के कारण मैदान से दूर थे। इस बीच शिवम ने अपनी पत्नी और अपने बेटे के साथ एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह अपने बच्चे के साथ लेटे हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल छूने वाला कैप्शन भी लिखा है।

Ad

शिवम अपने बेटे अयान की किलकारियों पर खुश हो रहे हैं जबकी उनकी पत्नी अंजुम, अयान के साथ खेल रही हैं। उन्होंने 20 सेकेंड की इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'उसकी छोटी सी हँसी सुनकर ही मेरी सारी थकान दूर हो जाती है।' गौरतलब हो कि शिवम ने अंजुम से जुलाई 2021 में शादी की थी। वहीं इसी साल फरवरी में वह पहली बार पिता बने थे।

Ad

आईपीएल 2022 में अच्छा रहा था शिवम का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 की नीलामी में भारतीय ऑलराउंडर शिवम को चेन्नई सुपर किंग्स ने चार करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा हुआ था। शिवम 2021 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखे थे। बड़ी कीमत में बिकने के बाद शिवम ने अपने प्रदर्शन से निराश नहीं किया था। उन्होंने पिछले सीजन में 11 मैच खेले, जिसमें लगभग 29 की औसत और 156.22 की स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 95* के सर्वोच्च स्कोर के साथ दो अर्धशतक अपने नाम किए थे।

आईपीएल 2022 के बाद रणजी ट्रॉफी का नॉकऑउट चरण खेला गया था, जिसमें वह चोट के कारण नहीं खेल सके थे। दरअसल, शिवम को कंधे में चोट लगी थी और वह रणजी की योजनाओं से बाहर हो गए थे। उनकी टीम मुंबई फाइनल में मध्य प्रदेश से हारकर उपविजेता रही थी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications