शिवम दुबे ने प्यार के लिए नहीं की थी दुनिया की परवाह, लांघी धर्म की दीवार; अपने से बड़ी मुस्लिम लड़की को बनाया जीवनसाथी

Sneha
Shivam Dube And Anjum Khan Love Story
क्रिकेटर शिवम दुबे और उनकी पत्नी अंजुम खान (photo credit -instagram/dubeshivam)

Shivam Dube and Anjum Khan Love Story: टीम इंडिया का एक स्टार खिलाड़ी अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहा है। इस खिलाड़ी ने हाल ही में टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता है। इस खिलाड़ी ने अपने से 7 साल बड़ी लड़की से शादी की थी। इतना ही नहीं, वो लड़की मु्स्लिम है, लेकिन कहते हैं ना प्यार के आगे कुछ भी दिखाई नहीं देता। टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था और उसने धर्म की दीवार लांघकर शादी की थी। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं।

Ad

शिवम दुबे ने प्यार में लांघी थी धर्म की दीवार

पिछले साल टीम इंडिया में वापसी करने वाले शिवम दुबे की पत्नी का नाम अंजुम खान है। इनकी लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। इन दोनों ने दो बार अलग-अलग रीति रिवाजों से शादी की थी। दरअसल, शिवम दुबे ने साल 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम से शादी रचाई थी। शिवम दुबे जहां हिंदू धर्म से आते हैं, तो अंजुम खान मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं। इसी वजह से शिवम और अंजुम ने दोनों धर्मों के रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था।

Ad

दुबे को अपना दीवाना बनाने वाली कौन हैं अंजुम खान?

अंजुम खान उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्टस में किया है। अंजुम एक मॉडल भी रही हैं जो कई हिंदी सीरियल और म्यूजिक एलबम में काम कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। शादी के लगभग एक साल बाद शिवम-अंजुम पैरेंट्स बने और एक बेटा हुआ। बता दें कि शिवम और अंजुम के घरवाले पहले तो शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बाद में वो भी इनके प्यार के आगे हार गए।

कैसा रहा है शिवम दुबे का करियर?

शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 1 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं। बता दें कि उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2019 में ही हो गई थी, लेकिन वह शुरू में अपनी छाप नहीं छोड़ सके थे। इसके बाद वह लंबे समय के लिए टीम से बाहर रहे। उन्होंने आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया और एक बार फिर भारतीय टीम में जगह बनाई। शिवम ने भारत के लिए अभी तक वनडे में 9 रन और टी20 में 435 रन बनाए हैं। वहीं, सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए 11 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications