श्रेयस अय्यर ने अपने दोस्तों संग मजेदार खेल खेला, वीडियो भी किया शेयर  

Ankit
अय्यर ने अपने दोस्तों संग मजेदार खेल खेला
अय्यर ने अपने दोस्तों संग मजेदार खेल खेला

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इस समय भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं और भारत में ही मौजूद हैं। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मजेदार खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, अय्यर अपने दो साथियों के साथ एक गेम खेल रहे हैं। वह इस मजेदार गेम में अपने साथियों के पैरों में हाथों से थप्पड़ लगा रहे हैं। इस बीच उनके साथी भी उन्होंने मारने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन असफल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अय्यर काफी मस्ती कर रहे हैं। उन्होंने ये मस्ती का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'फास्ट हैंड्स क्विक स्लैप्स'।

अय्यर के इस वीडियो में रुतुराज गायकवाड़ और चमिका करुणारत्ने ने हंसते हुए इमोजी के साथ रिएक्ट किया है। अय्यर सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं। वह कभी मैजिक ट्रिक्स वाली वीडियो, तो कभी इस तरह के मजेदार खेल वाली वीडियो समय-समय पर पोस्ट करते रहते हैं। उनकी इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने इंस्टाग्राम पर लाइक कर दिया है।

अय्यर को टी20 वर्ल्ड की मुख्य टीम में नहीं चुना गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुरुआत में उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर नामित किया था। हालांकि, बाद में बोर्ड ने मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को रिजर्व के तौर पर शामिल किया। दूसरी तरफ अय्यर इस समय मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट में आखिरी बार रेलवे के खिलाफ 20 अक्टूबर को खेले थे, जिसमें वह सिर्फ 8 रन ही बना सके थे। इसके पहले वह राजस्थान के खिलाफ भी कुछ कमाल नहीं कर सके थे और सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए थे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment