श्रेयस अय्यर के दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बने रहने को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर

आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का कप्तान बने रहने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया आई है। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने ये कंफर्म किया है कि श्रेयस अय्यर ही आगामी सीजन के लिए टीम के कप्तान बने रहेंगे।

दरअसल इस बार की आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ को भी खरीदा था। इसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद दिल्ली की कप्तानी में बदलाव हो और स्मिथ को कप्तान बना दिए जाए। हालांकि फ्रेंचाइजी ने इन कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ कर्नल विनोद बिष्ट ने बताया कि ये सब अफवाहें हैं और स्मिथ आगामी सीजन में मेंटर की भूमिका में रहेंगे। उन्होंने अय्यर की कप्तानी पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि उनकी लीडरशिप में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

ये भी पढ़ें: अपनी शादी में पटाखे के इस्तेमाल पर लोगों ने साधा जसप्रीत बुमराह पर निशाना, ट्विटर पर किया ट्रोल

"श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान बने रहेंगे"

उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के नई जर्सी के लॉन्च के मौके पर कहा "जब हमने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया था तो उनको पूरी तरह से सपोर्ट किया था। उनकी कप्तानी में टीम 2019 में तीसरे पायदान पर रही और 2020 में फाइनल तक का सफर तय किया। एक कप्तान के तौर पर वो लगातार आगे बढ़ रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखेगी।"

विनोद बिष्ट ने आगे बताया कि अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन और स्टीव स्मिथ जैसे सीनियर प्लेयर श्रेयस अय्यर के साथ अपना नॉलेज शेयर करते रहेंगे। उन्होंने कहा "सभी सीनियर प्लेयरों के पास काफी अनुभव है और वो इसको युवा प्लेयर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सारे सीनियर खिलाड़ी ऐसा करते रहेंगे जिसमें स्टीव स्मिथ भी शामिल हैं।"

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के कप्तान ने एम एस धोनी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

Quick Links

Edited by Nitesh
Be the first one to comment